नातेपुते पुलिस की बड़ी सफलता – ₹6,200 नकद लूटने वाले दो शातिर चोर थार वाहन सहित गिरफ्तार!

रिपोर्टर- नजीर मुलाणी  महाराष्ट्र, नातेपुते (ता. मालशिरस, जि. सोलापुर), नातेपुते पुलिस थाने की अपराध प्रकटीकरण टीम ने मात्र कुछ ही दिनों में ₹6,200 की नकदी लूटने वाले दो शातिर चोरों को उनकी महिंद्रा थार गाड़ी सहित गिरफ्तार कर शानदार कामगिरी की है। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी पर कोल्हापुर, सांगली और धाराशिव जिलों में चोरी और लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। दिनांक 01 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 3:50 बजे के आसपास फलटण–पंढरपुर रोड स्थित इंडियन ऑयल कंपनी के सुळ पेट्रोल पंप पर यह घटना घटी। शिकायतकर्ता दीपक जनार्दन चव्हाण (निवासी मोराची, ता. मालशिरस, जि. सोलापुर) पेट्रोल पंप पर डीज़ल भरने का कार्य कर रहे थे। उसी दौरान राखाड़ी रंग की महिंद्रा थार (MH-06-CG-5558) गाड़ी वहाँ आई। गाड़ी में बैठे एक व्यक्ति ने कहा कि “4,000 रुपये का डीज़ल भरना है और ₹6,200 की नकदी चाहिए, मैं तुम्हें ₹10,200 रुपये फोन पे से भेज दूँगा।” इस बहाने से उन्होंने फिर्यादी को झांसे में लिया। जब दीपक चव्हाण रुपये गिन रहे थे, तभी गाड़ी में बैठे दूसरे व्यक्ति ने उनके हाथ से ₹6,200 नकद छीनकर गाड़ी भगाई और मौके से फरार हो गए। इस घटना के संबंध में नातेपुते पुलिस स्टेशन में गु.र. क्र. 345/2025 अंतर्गत भारतीय दंड संहिता की धारा 304(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण की जांच सहायक पुलिस उपनिरीक्षक श्री महादेव कदम कर रहे थे। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज की बारिक छानबीन की, साथ ही साइबर शाखा से मिली तकनीकी जानकारी का विश्लेषण कर आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की। जांच में पता चला कि संदिग्ध आरोपी बारामती से पुणे की ओर जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर, नातेपुते पुलिस ने मालेगांव (बारामती) पुलिस स्टेशन की सहायता से दोनों को गिरफ्तार किया – 1. आकाश प्रकाश शिंदे (उम्र 24 वर्ष, सावकार गली, मोरेवाडी, ता. करवीर, जि. कोल्हापुर), 2. नवनाथ किसन सरगर (उम्र 30 वर्ष, करगणी, ता. आटपाडी, जि. सांगली) दोनों ने पूछताछ में अपराध कबूल किया। पुलिस रिकॉर्ड से पता चला कि इन पर पहले से भी चोरी और लूट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई में ₹10,00,700 रुपये मूल्य का माल जब्त किया, जिसमें शामिल हैं – महिंद्रा थार वाहन, मोबाइल फोन, नकद राशि ₹6,200, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नातेपुते पुलिस थाने के लॉकअप में रखा गया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सोलापुर ग्रामीण श्री अतुल कुलकर्णी, अप्पर पुलिस अधीक्षक श्री प्रितम यावलकर, उपविभागीय पुलिस अधिकारी (अकलूज) श्री संतोष वालके के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस सफल ऑपरेशन में सहायक पुलिस निरीक्षक महारुद्र परजने, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक महादेव कदम, पुलिस हवलदार धनाजी शेळके, पुलिस नाईक अमोल वाघमोडे, राकेश लोहार, मनोज शिंदे, रंजीत मदने, दिनेश रणवरे, जावेद आतार (नातेपुते पुलिस स्टेशन) तथा साइबर शाखा के जुबेर तांबोळी का मोलिक योगदान रहा।
नातेपुते पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता ने एक बार फिर साबित किया है कि कानून से कोई भी अपराधी बच नहीं सकता। इस कार्रवाई से नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा