दृष्टि बदलो, सृष्टि बदल जाएंगी – जोशी पीएमश्री विद्यालय में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्टर: चंपालाल घांची, बागरा, 06 अक्टूबर, कस्बे के पीएमश्री श्री राजेन्द्र सुरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को कन्या पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मंतव्य एवं उद्देश्य को विस्तार से बताते हुए राष्ट्रीय शिक्षा परिषद के सदस्य एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षाविद श्री संदीप जोशी ने आज के दूषित सामाजिक वातावरण में मातृ शक्ति के प्रति सोच को बदलने की जरूरत पर बल दिया। पीईईओ एवं प्रधानाचार्य खीम सिंह राठौड़ ने बताया कि स्थानीय विद्यालय में कन्या पूजन का आयोजन आज बाज़ार संचालित युग में बालिकाओं में आत्मसम्मान, गौरव एवं आत्मविश्वास का भाव जागृत करते हुए उनके प्रति पुरुष प्रधान समाज के नज़रिए में परिवर्तन लाना है। जिसमे कार्यक्रम में आये आये अतिथियों का प्रधानाचार्य द्वारा उनका माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विद्यालय की कन्याओं को दुर्गा का रूप मानते हुये उन्हें चुनरी ओढ़ाकर व फल,मिठाई व बर्तन भेट कर एवं कन्याओं के पैर धोकर उनका पूजन किया गया। इस अवसर पर एनसीटी एवं एनसीईआरटी पाठ्यक्रम चयन समिति के सदस्य एवं पूरे देश भर में कन्या पूजन कार्यक्रम की शुरुआत करने वाले उपप्राचार्य राउमावि रेवत सन्दीप जोशी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि कन्या पूजन का मूल उद्दयेश्य सभी के मन मे माताओ बहिनों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है जो की हमारी पुरातन संस्कृति का मूल आधार है। सीआई पुलिस थाना बागरा मोहनलाल गर्ग ने कन्या के महत्व को बताते हुए कहा कि हमे बहिन व बेटियों का सम्मान करना चाहिए व शिक्षा पर विशेष जोर देने को कहा। इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य खीम सिंह राठौड़ ने बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ पर विशेष जोर देते हुये कहा कि अगर बेटी पढ़ेगी तो यह दो घरों को रोशन करेगी। पूर्वउपसरपंच चम्पालाल ने भी कन्या पूजन के महत्व के बारे में विचार प्रकट किये। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्रों ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर कन्याओं के प्रति सम्मान की भावना प्रदशित की।इस कार्यक्रम का संचालन विक्रम पूरी ने किया। इस अवसर पर पूर्व उपसरपंच एवं वरिष्ठ पत्रकार गंगा सिंह सिंधल,एसएमसी विधायक प्रतिनिधि आदाराम लुकडा,भामाशाह एवं समाजसेवी कांतिलाल अग्रवाल,उपप्रधानाचार्य राउमावि रेवत अनिल कुमार,व्याख्याता दयावती चारण,राजेश कुमार, ईश्वरराम देवासी,निर्मला, मेनका,वरिष्ठ अध्यापक रणजीतदवे,भेराराम,डूंगरराम, सुनीता,लीला, कनिष्का, निर्मला,रिंकू,आशाराम, प्रदीप,हरीश,राजेन्द्र, गोपाल,कानमल सहित विद्यालय के कर्मचारी एवं विद्यार्थीगण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा