कालचौंडी घाट में युवक पर जानलेवा हमला – छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, चार दिन की पुलिस कस्टडी

रिपोर्टर- नजीर मुलाणी, महाराष्ट्र, म्हसवड (ता. माण, जि. सातारा) : कालचौंडी से झरे जाने वाले रास्ते पर घाट के नीचे बुधवार दोपहर लगभग साढ़े एक बजे एक युवक पर जानलेवा हमला करने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस मामले में म्हसवड पुलिस थाने में छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने आरोपियों को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है शिकायतकर्ता साजन अरुण चव्हाण (उम्र 24 वर्ष, निवासी – कालचौंडी, ता. माण, जि. सातारा) मोटरसाइकिल से जांभुळणी स्थित भोजलिंग मंदिर जा रहे थे। उसी दौरान कालचौंडी के रहने वाले आरोपी इर्टिगा कार में आए और मोटरसाइकिल को रोककर चव्हाण पर हमला किया। आरोपी सुरेश नामदेव सावंत ने लोहे की रॉड से युवक के सिर, हाथ और पैर पर वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कैलास माने ने लकड़ी की लाठी से पीटा, प्रतिक माने ने पत्थर से छाती पर वार किया, जबकि साहिल माने और सत्यवान माने ने लात-घूंसों से मारपीट कर गालियां दीं। इस दौरान भाऊसाहेब विठोबा माने ने भी गाली-गलौज करते हुए “इसे मारो” कहकर हमले को भड़काया। (मौजूदगी में इंचार्ज अधिकारी एपीआय- अक्षय सोनवणे म्हसवड पोलीस ठाणे) म्हसवड पुलिस ने इस मामले में गु.र.सं. 317/2025 के तहत BNS की धारा 118(2), 115(2), 352, 351(2)(3), 189(1)(2), 191(2)(3), 190, 126(2) के अनुसार मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने चार दिन की पुलिस कस्टडी सुनाई। आगे की जांच पुलिस हवलदार जे.डी. लुबाळ कर रहे हैं।

  • Related Posts

    लोकतंत्र में संवाद जरूरी, दमन नहीं! पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों पर कार्रवाई पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर), महाराष्ट्र :- दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न मांगों को लेकर एकत्र हुए छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई को लेकर देशभर में नाराजगी देखने…

    Read more

    बेटी, बहन और फूफी को विरासत से महरूम करना शरीयत और इंसाफ़ के खिलाफ़ : मुफ्ती सिराज अहमद कादरी।

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर), महाराष्ट्र :- मशहूर इस्लामी विद्वान मुफ्ती सिराज अहमद कादरी मिस्बाही (मुंबई) ने समाज में बेटियों, बहनों और फूफियों को उनके शरई हक़-ए-विरासत से महरूम…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र में संवाद जरूरी, दमन नहीं! पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों पर कार्रवाई पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    बेटी, बहन और फूफी को विरासत से महरूम करना शरीयत और इंसाफ़ के खिलाफ़ : मुफ्ती सिराज अहमद कादरी।

    बेटी, बहन और फूफी को विरासत से महरूम करना शरीयत और इंसाफ़ के खिलाफ़ : मुफ्ती सिराज अहमद कादरी।

    आनासागर झील के मुद्दे पर जिला प्रशासन और भाजपा को घेरा, कांग्रेस पार्टी की आव्हान पर आज “अजमेर बंद” !

    आनासागर झील के मुद्दे पर जिला प्रशासन और भाजपा को घेरा, कांग्रेस पार्टी की आव्हान पर आज “अजमेर बंद” !

    भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब।

    भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब।

    रायबरेली में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    रायबरेली में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रायबरेली में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन।

    दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रायबरेली में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन।