बाढ़ का असर रेल यातायात पर लगातार बना हुआ है।

रिपोर्टर:दीपक राज, फ़िरोजपुर से रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। बाढ़ का असर रेल यातायात पर लगातार बना हुआ है। डी.आर.एम. संजीव कुमार ने बताया कि फिरोजपुर-जालंधर ट्रैक पर गिदड़पिंडी के पास सतलुज नदी में बाढ़ के कारण रेल विभाग इस पुल पर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। हालांकि कपूरथला के पास पानी का स्तर घटने से जालंधर-लोहियां के बीच रेल सेवाएं फिर से शुरू कर दी गई हैं। पिछले तीन दिन से रद्द चल रही जालंधर-होशियारपुर पैसेंजर ट्रेन को भी बहाल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को फिरोजपुर-जालंधर ट्रैक पर एक अप-डाउन ट्रेन को रद्द किया गया है। इसके अलावा जालंधर-फिरोजपुर के बीच चलने वाली 3 पैसेंजर ट्रेनों को लोहियां खास से आगे रद्द करके वापस जालंधर भेजा गया। वहीं फिरोजपुर-जालंधर के बीच चलने वाली 2 पैसेंजर ट्रेनों को मखू से आगे रद्द कर वापस फिरोजपुर भेज दिया गया। फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस अप-डाउन ट्रेन को लुधियाना से लोहियां खास भेजने की बजाय सीधे मोगा होते हुए फिरोजपुर भेजा गया। रेल मंडल प्रबंधक के अनुसार अमृतसर-डेरा बाबा नानक रूट पर हालात अभी सुधरे नहीं हैं, जिसके चलते इस रूट की 4 पैसेंजर ट्रेनों को शुक्रवार को भी हरदोवाल स्टेशन से आगे रद्द कर वापस भेज दिया गया।

  • Related Posts

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    रिपोर्टर – राहुलकुमार अग्रवाल, पुणे, महाराष्ट्र :- छत्रपति संभाजीनगर (संजवार्ता ब्यूरो): पुणे के विमान नगर में प्रैक्टिस करने वालीं (और ‘नेचर्स वाइब्स एक्यूपॉइंट’ से जुड़ीं) रजिस्टर्ड एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा (जान्हवी) नवगिरे-कोटियन…

    Read more

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रिपोर्टर : रणजीत सिंह, मेरठ, उत्तर प्रदेश :- मेरठ जनपद के हस्तिनापुर क्षेत्र में एक स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    कालका रेलवे स्टेशन के नए स्वरूप का लोकार्पण, सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले – रेलवे का आधुनिकीकरण ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी