ग्रामसेवक पर महिला से छेड़छाड़ और जबरन पैसे लूटने का मामला दर्ज, म्हसवड पुलिस थाने में अपराध दर्ज।

रिपोर्टर नजीर मुलाणी सातारा जिले के माण तालुका के ढाकणी गांव में महिला के साथ अश्लील हरकत कर जबरन रुपये छीनने के मामले में एक ग्रामसेवक के खिलाफ म्हसवड पुलिस थाने में गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 जुलाई 2025 को दोपहर लगभग 3:45 बजे के आसपास पीड़िता महिला अपने खेत में मक्का खुरपाई का काम कर रही थी। इसी दौरान आरोपी मल्हारी पांडुरंग खाडे (उम्र 48 वर्ष, निवासी ढाकणी, तालुका माण, जिला सातारा) जो कि वर्तमान में पंचायत समिति, जावली में ग्रामसेवक पद पर कार्यरत है, चार पहिया वाहन से घटनास्थल पर आया। आरोपी ने उधार दिये गए पैसों के बहाने महिला को पास बुलाया और मौके पर महिला की साड़ी ऊपर कर, उसके ब्लाउज में हाथ डालकर छेड़छाड़ की और जबरन 2000 रुपये निकालकर फरार हो गया। इस मामले में पीड़िता ने उसी रात 11 बजे म्हसवड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने BNS की धाराओं 119(1), 74, 75(2), 75(3), 76, 78(2), 79 के अंतर्गत केस दर्ज किया है। तपास अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक श्री. सोनवणे  के मार्गदर्शन में आगे की जांच जारी है।

  • Related Posts

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    रिपोर्टर – ऋषिकेश मोहन, पुणे, 1 सितंबर 2026, सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़, वीएसएम ने मंगलवार को सशस्त्र सेना चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे के निदेशक एवं कमांडेंट का पदभार ग्रहण…

    Read more

    तुकाराम मुंढे अकेले कब तक लड़ेंगे? गुटखा, मिलावटी खाद्य पदार्थ और अवैध धंधों के खिलाफ जनता भी उठाए जिम्मेदारी

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर ), महाराष्ट्र :- वसई – महाराष्ट्र में गुटखा, मिलावटी खाद्य पदार्थों, अवैध शराब बिक्री और नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली विभिन्न गैरकानूनी गतिविधियों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा