रिपोर्टर – शैलेश, उत्तर प्रदेश, रायबरेली :- सरैनी क्षेत्र के भोजपुर कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी और असुरक्षित खाद्य सामग्री के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दो मिठाई की दुकानों से बड़ी मात्रा में खराब और असुरक्षित खाद्य सामग्री बरामद होने की बात सामने आई।विभागीय टीम के अनुसार, झुल्लन स्वीट हाउस से करीब डेढ़ कुंतल यानी 150 किलो चमचम मिठाई, जबकि चौहान स्वीट हाउस से 75 किलो खोया और 25 किलो छेना जांच के दौरान खराब और असुरक्षित पाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर ही कुल 250 किलो से अधिक मिठाई, खोया और छेना नष्ट कराया। इसके साथ ही दोनों दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक सरैनी क्षेत्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के बाद स्थानीय मिठाई कारोबारियों में भी हड़कंप मचा रहा।





