शुक्लागंज में अवैध प्लाटिंग पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, कॉलोनाइजरों में मचा हड़कंप।

रिपोर्टर – रणजीत सिंह, उत्तर प्रदेश, उन्नाव :- शुक्लागंज में आजाद मार्ग हाईवे के किनारे बिना ले-आउट और मानचित्र स्वीकृत कराए की जा रही कथित अवैध प्लाटिंग के खिलाफ शुक्लागंज-उन्नाव विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की। आज दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह पुलिस बल और प्राधिकरण की टीम के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। टीम में जेई कमल दीप भी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान मौके पर बनाई गई बाउंड्री वॉल और इंटरलॉकिंग को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। प्राधिकरण की ओर से स्पष्ट किया गया कि बिना स्वीकृत मानचित्र और निर्धारित प्रक्रिया के प्लाटिंग अथवा निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्राधिकरण की कार्रवाई के बाद अवैध रूप से प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।

  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रिपोर्टर: रणजीत सिंह ग्रेटर नोएडा:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 की तैयारियों की समीक्षा की।…

    Read more

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रिपोर्टर: शैलेश, उत्तर प्रदेश रायबरेली:- जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहे पर वर्षों से दुकानें चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे दुकानदारों को कथित तौर पर रातों-रात…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    सत्य लिखने वाला पत्रकार क्यों खटकता है? — बिल्डर लॉबी, दबाव और एक पत्रकार की व्यथा|

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।