जंतर-मंतर विवाद पर रायबरेली में भाजपा का हल्लाबोल: अंबेडकर चौक पर कांग्रेस-सपा का पुतला फूंका, PM के खिलाफ नारेबाजी पर कड़ी कार्रवाई की मांग। 

रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पर विपक्ष के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन की आड़ में विपक्षी दलों द्वारा राजनीति करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अमर्यादित नारेबाजी के विरोध में किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का पुतला भी फूंका। प्रदर्शन के दौरान भाजपा के नगर प्रभारी शिवेन सिंह ने कहा कि छात्र आंदोलन के नाम पर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इसे राजनीतिक हथियार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता से घबराकर विपक्ष लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के घेराव और कथित अमर्यादित व्यवहार की भी आलोचना की।शिवेन सिंह ने दावा किया कि जनता विपक्ष को पहले ही नकार चुकी है और उसका जनाधार लगातार कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि रायबरेली जैसे क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज करा रहे हैं, जो जनता के बदलते रुझान का संकेत है। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्षसिंह ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन उसकी भी एक मर्यादा होती है। उनका आरोप था कि जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में छात्रों से अधिक राजनीतिक रूप से प्रेरित और अराजक तत्व दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का संरक्षण मिल रहा है। भाजपा नेताओं ने प्रशासन से प्रधानमंत्री और देश के खिलाफ माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही कार्यकर्ताओं ने ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ और वर्ष 2027 में ‘सपा मुक्त उत्तर प्रदेश’ बनाने का दावा भी दोहराया।

  • Related Posts

    561 वर्ष से अधिक पुरानी खजुहा की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ, परंपरा में दिखती है हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल|

    रिपोर्टर:- अनुज, फतेहपुर, यूपी:- दशहरे पर रावण दहन नहीं, बल्कि रावण वध की लीला है खास पहचान — काष्ठ और तिरनई से तैयार होते हैं अनूठे चलायमान स्वरूप जनपद फतेहपुर…

    Read more

    मां के दिव्य दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़..आचार्य आयुष द्विवेदी जी महाराज|

    रिपोर्टर:- अनुज, फतेहपुर, यूपी:- मथुरा की सुप्रसिद्ध रासलीला मंडल ने जनता को किया मंत्र मुग्ध खजुहा (फतेहपुर)। फतेहपुर जनपद के खजुहा कस्बे के दक्षिण दिशा में स्थित सिद्ध पीठ मां पंथेश्वरी…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    561 वर्ष से अधिक पुरानी खजुहा की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ, परंपरा में दिखती है हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल|

    561 वर्ष से अधिक पुरानी खजुहा की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ, परंपरा में दिखती है हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल|

    मां के दिव्य दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़..आचार्य आयुष द्विवेदी जी महाराज|

    मां के दिव्य दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़..आचार्य आयुष द्विवेदी जी महाराज|

    MCD चुनाव 2027: दिल्ली में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जेडीयू, NDA गठबंधन के तहत उतारेगी उम्मीदवार|

    MCD चुनाव 2027: दिल्ली में 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में जेडीयू, NDA गठबंधन के तहत उतारेगी उम्मीदवार|

    बिहार के घोघरडीहा अंचल/ मधुबनी अंतर्गत चिकना गांव जमीन जबरन कथित अपहरण कर लिखवाने मामले में प्रशासन से गुहार|

    बिहार के घोघरडीहा अंचल/ मधुबनी अंतर्गत चिकना गांव जमीन जबरन कथित अपहरण कर लिखवाने मामले में प्रशासन से गुहार|

    सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में निःशुल्क महाआरोग्य निदान, रक्तदान एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न|

    सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में निःशुल्क महाआरोग्य निदान, रक्तदान एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न|

    तिवसा में मातंग समाज को समाज भवन के लिए जगह की मांग|

    तिवसा में मातंग समाज को समाज भवन के लिए जगह की मांग|