एटीएम बदलकर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार, 107 एटीएम कार्ड बरामद।

रिपोर्टर – रणजीत सिंह, रायबरेली :- रायबरेली पुलिस को एटीएम बदलकर लोगों के खातों से रुपये निकालने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। शहर कोतवाली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के दो शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 107 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, पांच हजार रुपये नकद तथा बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, शहर के रतापुर रोड स्थित एसबीआई एटीएम पर 2 जुलाई को राकेश कुमार गुप्ता से सहायता करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया गया था। आरोपियों ने कार्ड का पिन जानने के बाद चार बार में उनके खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शनिवार को डबल फाटक के पास से उन्नाव निवासी सूरज सिंह और हरदोई निवासी सौरभ सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे अलग-अलग जिलों के एटीएम बूथों पर कम जानकारी रखने वाले लोगों को मदद का झांसा देकर उनके एटीएम कार्ड बदल लेते थे। इसके बाद कार्ड का पिन याद कर खातों से रुपये निकालते थे और कई मामलों में कार्ड से खरीदारी भी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 107 एटीएम कार्ड, पांच हजार रुपये नकद और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अन्य संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सूरज सिंह के खिलाफ रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, सीतापुर और उन्नाव समेत कई जिलों में हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, जालसाजी और गैंगस्टर एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रिपोर्टर: रणजीत सिंह ग्रेटर नोएडा:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 की तैयारियों की समीक्षा की।…

    Read more

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रिपोर्टर: शैलेश, उत्तर प्रदेश रायबरेली:- जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहे पर वर्षों से दुकानें चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे दुकानदारों को कथित तौर पर रातों-रात…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    सत्य लिखने वाला पत्रकार क्यों खटकता है? — बिल्डर लॉबी, दबाव और एक पत्रकार की व्यथा|

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।