तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की स्कूटी को टक्कर; बुजुर्ग की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज।

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, नातेपुते (सोलापूर), महाराष्ट्र :- सोलापुर जिले के नातेपुते स्थित दहिगाव चौक में तेज रफ्तार हाइवा ट्रक की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इस मामले में नातेपुते पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की रात करीब 9 बजे फलटण की ओर से आ रहा हाइवा ट्रक चालक विठ्ठल तुकाराम गोफणे (निवासी नातेपुते, तहसील माळशिरस) तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। दहिगाव चौक पर यातायात की स्थिति की अनदेखी करते हुए उसने स्कूटी से उमाजी नाईक नगर की ओर जा रहे कासम करिम काझी (67 वर्ष) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ने घायल को अस्पताल पहुंचाने या पुलिस को सूचना देने के बजाय ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल कासम काजी को तत्काल सरकारी अस्पताल, नातेपुते ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में जहांगीर जनुद्दीन काझी (46 वर्ष, निवासी नातेपुते) की शिकायत पर नातेपुते पुलिस थाना में अपराध क्रमांक 260/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1), 125(a), 125(b), 184 तथा मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 134(a) और 134(b) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    एक पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी समाज एवं देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निरंतर निर्वहन करता है

    रिपोर्टर – राजेंदर अग्रवाल, हिसार, हरियाणा :- श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा द्वारा आयोजित प्रदेशस्तरीय ‘नौवां पत्रकार सम्मान समारोह’ झज्जर में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में हरियाणा…

    Read more

    रायबरेली में पहली बार हुआ वंदे भारत ट्रेन सेट का पूरा रोलआउट, मुख्यमंत्री ने बताया गौरव का विषय।

    रिपोर्टर – शैलेश, उत्तर प्रदेश :- रायबरेली के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप मई 2026 में पहली…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी समाज एवं देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निरंतर निर्वहन करता है

    एक पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी समाज एवं देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निरंतर निर्वहन करता है

    रायबरेली में पहली बार हुआ वंदे भारत ट्रेन सेट का पूरा रोलआउट, मुख्यमंत्री ने बताया गौरव का विषय।

    रायबरेली में पहली बार हुआ वंदे भारत ट्रेन सेट का पूरा रोलआउट, मुख्यमंत्री ने बताया गौरव का विषय।

    आर्य समाज मंदिर सुमेरपुर का साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम।

    आर्य समाज मंदिर सुमेरपुर का साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम।

    नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित।

    नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित।

    चिखली तालुका कांग्रेस कमेटी ने नव निर्वाचित मुकुल आनंदभाई पॉल और कार्यकारी अध्यक्ष मूलीशभाई गोदाल के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया।

    चिखली तालुका कांग्रेस कमेटी ने नव निर्वाचित मुकुल आनंदभाई पॉल और कार्यकारी अध्यक्ष मूलीशभाई गोदाल के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया।

    उन्नाव में ‘रन फॉर उन्नाव’ को लेकर जबरदस्त उत्साह, 5 हजार प्रतिभागियों ने कराया रजिस्ट्रेशन।

    उन्नाव में ‘रन फॉर उन्नाव’ को लेकर जबरदस्त उत्साह, 5 हजार प्रतिभागियों ने कराया रजिस्ट्रेशन।