रायबरेली में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध कच्ची शराब बनाने वाले 12 गिरफ्तार, 4 महिलाएं भी शामिल।

रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। यह कार्रवाई जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत की गई। जानकारी के अनुसार, आबकारी निरीक्षक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने सदर तहसील के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के घाटमपुर और बसिंगवा गांव में छापेमारी की। टीम ने कच्ची शराब बनाने के अड्डों और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब और लहन बरामद किया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया तथा शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त की गई। आबकारी विभाग को सर्किल-1, 2, 3 और 4 से लगातार अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर यह कार्रवाई की। विभाग के अनुसार, पिछले महीने भी अभियान के दौरान 600 लीटर से अधिक अवैध कच्ची शराब बरामद की गई थी और 2,000 क्विंटल से अधिक लहन को नष्ट किया गया था। इस बार की कार्रवाई में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, जिनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रिपोर्टर: रणजीत सिंह ग्रेटर नोएडा:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 की तैयारियों की समीक्षा की।…

    Read more

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रिपोर्टर: शैलेश, उत्तर प्रदेश रायबरेली:- जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहे पर वर्षों से दुकानें चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे दुकानदारों को कथित तौर पर रातों-रात…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    सत्य लिखने वाला पत्रकार क्यों खटकता है? — बिल्डर लॉबी, दबाव और एक पत्रकार की व्यथा|

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।