तीन दिनों की मूसलधार बारिश से वसई-विरार जलमग्न; घरों में घुसा पाणी, बिजली गुल, जनजीवन अस्त-व्यस्त।

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर), महाराष्ट्र :- पालघर जिले सहित वसई, विरार और नालासोपारा क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है और कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बावजूद बारिश का कहर लगातार जारी रहने से नागरिकों में चिंता का माहौल है। लगातार हो रही बारिश के कारण वसई, नालासोपारा और विरार के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। झुग्गी-बस्तियों, घरों, दुकानों तथा कई आवासीय इमारतों में भी बारिश का पानी घुस जाने से लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर जलभराव के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कई स्थानों पर वाहन चालक घंटों तक फंसे रहे। तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते कई जगह पेड़ उखड़कर गिर गए, जबकि कुछ क्षेत्रों में बिजली के खंभे भी धराशायी हो गए। कई ट्रांसफॉर्मर जल जाने से विभिन्न इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जिससे नागरिकों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। जलभराव के कारण आपातकालीन सेवाओं को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच वसई-विरार क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। प्रशासन, अग्निशमन विभाग तथा आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हालिया बाढ़ जैसी स्थिति में सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जाने की जानकारी सामने आई है। लगातार बारिश के कारण सूर्या बांध क्षेत्र में जलस्तर में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। बांध लगभग भर चुका है और क्षेत्र की नदियां, नाले तथा जलधाराएं उफान पर बह रही हैं, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वसई-विरार के कई इलाकों में जहां तक नजर जाती है वहां पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अत्यंत आवश्यक कार्य के अलावा घरों से बाहर न निकलें तथा सतर्क रहें। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है।

  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रिपोर्टर: रणजीत सिंह ग्रेटर नोएडा:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 की तैयारियों की समीक्षा की।…

    Read more

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रिपोर्टर: शैलेश, उत्तर प्रदेश रायबरेली:- जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहे पर वर्षों से दुकानें चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे दुकानदारों को कथित तौर पर रातों-रात…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    सत्य लिखने वाला पत्रकार क्यों खटकता है? — बिल्डर लॉबी, दबाव और एक पत्रकार की व्यथा|

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।