खोया हुआ फोन मिला, पुलिस ने लौटाई मुस्कान: रायबरेली पुलिस ने 101 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे।

रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटाने का सराहनीय कार्य किया है। सर्विलांस सेल और एसओजी टीम ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की सहायता से 101 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत सर्विलांस सेल ने सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और तकनीकी ट्रेसिंग के आधार पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से मोबाइल फोन बरामद किए। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने रायबरेली पुलिस का आभार व्यक्त किया। कई लोगों ने कहा कि उन्हें अपने खोए हुए मोबाइल मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच के चलते उनका फोन वापस मिल गया। इस अभियान में एसओजी प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव, सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह सहित एसओजी और सर्विलांस टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायबरेली पुलिस की इस पहल की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल सीईआईआर (CEIR) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि तकनीकी माध्यम से मोबाइल को ट्रेस कर जल्द से जल्द बरामद किया जा सके।

  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रिपोर्टर: रणजीत सिंह ग्रेटर नोएडा:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 की तैयारियों की समीक्षा की।…

    Read more

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रिपोर्टर: शैलेश, उत्तर प्रदेश रायबरेली:- जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहे पर वर्षों से दुकानें चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे दुकानदारों को कथित तौर पर रातों-रात…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    सत्य लिखने वाला पत्रकार क्यों खटकता है? — बिल्डर लॉबी, दबाव और एक पत्रकार की व्यथा|

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।