लखनऊ अग्निकांड के बाद रायबरेली में अलर्ट: लालगंज समेत छह क्षेत्रों में कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी की फायर सेफ्टी जांच।

रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली :- लखनऊ में हुए हालिया अग्निकांड के बाद रायबरेली जिला प्रशासन और फायर सर्विस विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को लालगंज, सरेनी, बेनी माधवगंज, रालपुर, रानीखेड़ा और भोजपुर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर कोचिंग संस्थानों एवं लाइब्रेरी की अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फायर ब्रिगेड टीम ने संस्थानों में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य फायर सेफ्टी मानकों की गहन जांच की। अधिकारियों ने संचालकों को निर्देश दिए कि सभी सुरक्षा मानकों का पूरी गंभीरता से पालन किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं को भी आग लगने जैसी आपात स्थिति में सुरक्षित तरीके से बाहर निकलने, घबराहट से बचने, अग्निशमन यंत्रों के प्राथमिक उपयोग तथा तत्काल फायर सर्विस को सूचना देने के बारे में जागरूक किया गया। फायर ब्रिगेड प्रभारी मुकेश गिरी ने बताया कि जनजागरूकता और नियमित निरीक्षण से अग्निकांड जैसी घटनाओं से होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने सभी कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी संचालकों से फायर सेफ्टी मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने की अपील की। अभियान के दौरान फायर ब्रिगेड प्रभारी मुकेश गिरी, फायरमैन विमल यादव तथा होमगार्ड दुर्गेश सैनी सहित विभागीय टीम मौजूद रही।

  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रिपोर्टर: रणजीत सिंह ग्रेटर नोएडा:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 की तैयारियों की समीक्षा की।…

    Read more

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रिपोर्टर: शैलेश, उत्तर प्रदेश रायबरेली:- जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहे पर वर्षों से दुकानें चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे दुकानदारों को कथित तौर पर रातों-रात…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    सत्य लिखने वाला पत्रकार क्यों खटकता है? — बिल्डर लॉबी, दबाव और एक पत्रकार की व्यथा|

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।