आकाशीय बिजली का कहर, खेत जाते समय भाई-बहन की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

रिपोर्टर – रणजीत सिंह, रायबरेली :- रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार खीरों थाना क्षेत्र के सराय महमूद गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी कांती गुरुवार की शाम करीब तीन बजे अपने सात वर्षीय बेटे अभी और पांच वर्षीय बेटी अंजली के साथ खेतों में धान की बेड़न देखने जा रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में दोनों मासूम भाई-बहन आ गए। मां कांती कुछ पीछे चल रही थीं, जिससे उनकी जान बच गई, लेकिन दोनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजन तत्काल एंबुलेंस की सहायता से दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खीरों लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक डॉ. पी.के. श्रीवास्तव ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सात वर्षीय अभी स्थानीय विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था, जबकि पांच वर्षीय अंजली यूकेजी में पढ़ती थी। दोनों बच्चों की असमय मौत की खबर से विद्यालय परिवार भी गहरे शोक में डूब गया। परिजनों ने बताया कि बच्चों के पिता विजय कुमार रोजी-रोटी की तलाश में पंजाब के लुधियाना में निजी नौकरी करते हैं और करीब एक माह पहले ही काम पर गए थे। घर पर पत्नी कांती, दोनों बच्चे और एक वर्षीय बेटा अंकुश रहते थे। इस दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां एक पल में मातम में बदल दीं।घटना की सूचना मिलते ही गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सभी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। प्रशासन की ओर से भी आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लगातार हो रही बारिश और आकाशीय बिजली की घटनाओं के बीच प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और खेतों में जाने से बचने की अपील की है।

  • Related Posts

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रिपोर्टर: रणजीत सिंह ग्रेटर नोएडा:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 की तैयारियों की समीक्षा की।…

    Read more

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रिपोर्टर: शैलेश, उत्तर प्रदेश रायबरेली:- जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौराहे पर वर्षों से दुकानें चलाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे दुकानदारों को कथित तौर पर रातों-रात…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी ने UPITS-2026 की तैयारियों की समीक्षा की, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    रायबरेली: 25-30 साल पुरानी दुकानें ढहाने का आरोप, निजी अस्पताल की पार्किंग के लिए रातों-रात JCB चलाने का दावा|

    सत्य लिखने वाला पत्रकार क्यों खटकता है? — बिल्डर लॉबी, दबाव और एक पत्रकार की व्यथा|

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    आलंदी समाचार: आलंदी में मातम; समुद्र में डूबे 8 छात्र; तीन गांवों में शोक की लहर।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    बिहार में मधुबनी जिले के घोघरडीहा नगर क्षेत्र में बीती रात दो बाइक की चोरी हुई, फिर बदमाश हुए सक्रिय।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।

    नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बंगाल की सियासत गरमाई: TMC का नाम-सिंबल फ्रीज, ममता गुट की प्रत्याशी का पर्चा वापस और कांग्रेस उम्मीदवार गिरफ्तार।