“नालासोपारा की नागरिक समस्याओं को लेकर रुचिता नाईक हुईं आक्रमक; महापौर से मिलकर सौंपा ज्ञापन”

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, नालासोपारा ( पालघर), महाराष्ट्र :- नालासोपारा शहर की विभिन्न नागरिक समस्याओं को लेकर समाजसेविका रुचिताताई नाईक ने महापौर अजीव पाटील से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इस दौरान शहर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की गई। सौंपे गए ज्ञापन में प्रभाग क्रमांक 11 के विकास कार्यों और लंबित मुद्दों के साथ-साथ शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, नालासोपारा से तहसीलदार कार्यालय तक बस सेवा शुरू करने, स्वच्छता व्यवस्था, पानी सप्लाई, जल निकासी, सड़क मरम्मत, अतिक्रमण, सुरक्षा व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, आवारा कुत्तों की समस्या तथा उद्यानों के रखरखाव जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा शहर में दिन-ब-दिन बढ़ती ट्रैफिक समस्या, गड्ढों से भरी सड़कें और बारिश के दौरान जगह-जगह पानी भरने की समस्या पर भी रुचिताताई नाईक ने महापौर का ध्यान आकर्षित किया। शहर के अस्पतालों में मौजूद अत्यावश्यक समस्याओं को भी बैठक में विस्तार से रखा गया। महापौर अजीव पाटील ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि आने वाले समय में प्रभाग और शहर की इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय नागरिकों के सवालों को लेकर लगातार आवाज उठाने वाली रुचिताताई नाईक की इस पहल की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

  • Related Posts

    बिहार के घोघरडीहा अंचल/ मधुबनी अंतर्गत चिकना गांव जमीन जबरन कथित अपहरण कर लिखवाने मामले में प्रशासन से गुहार|

    रिपोर्टर :- पवन झा आजाद, राज्य —–बिहार/ झारखंड :-तीन से अधिक वासडीह जमीन पर बने घरों को जबरन छोड़कर फेंकने का भी मामला। एंकर —–बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के घोघरडीहा…

    Read more

    सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में निःशुल्क महाआरोग्य निदान, रक्तदान एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न|

    रिपोर्टर:- नंदकिशोर मते, अमरावती, महाराष्ट्र:- ​तिवसा तालुका के शिवणगाव फतेहपूर में भारतरत्न डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की जयंती के अवसर पर, सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिहार के घोघरडीहा अंचल/ मधुबनी अंतर्गत चिकना गांव जमीन जबरन कथित अपहरण कर लिखवाने मामले में प्रशासन से गुहार|

    बिहार के घोघरडीहा अंचल/ मधुबनी अंतर्गत चिकना गांव जमीन जबरन कथित अपहरण कर लिखवाने मामले में प्रशासन से गुहार|

    सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में निःशुल्क महाआरोग्य निदान, रक्तदान एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न|

    सर्वोदय बहुद्देशीय संस्था व बाल दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में निःशुल्क महाआरोग्य निदान, रक्तदान एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर संपन्न|

    तिवसा में मातंग समाज को समाज भवन के लिए जगह की मांग|

    तिवसा में मातंग समाज को समाज भवन के लिए जगह की मांग|

    स्लग—बिहार के मन जिले में घोघरडीहा प्रखंड जीविका परियोजनाओं कार्यलय में कांट्रेक्टर, नागरिक के साथ बदतमीजी, छत से फेंकने का आदि है आरोप।

    स्लग—बिहार के मन जिले में घोघरडीहा प्रखंड जीविका परियोजनाओं कार्यलय में कांट्रेक्टर, नागरिक के साथ बदतमीजी, छत से फेंकने का आदि है आरोप।

    वसई-विरार महानगरपालिका की सुरुची समुद्र तट पर भव्य स्वच्छता मुहिम; 3 हजार से अधिक नागरिकों की भागीदारी, 22 टन कचरा एकत्रित, 200 सुरुची वृक्षों का रोपण|

    वसई-विरार महानगरपालिका की सुरुची समुद्र तट पर भव्य स्वच्छता मुहिम; 3 हजार से अधिक नागरिकों की भागीदारी, 22 टन कचरा एकत्रित, 200 सुरुची वृक्षों का रोपण|

    जनसेवा ही लक्ष्य, जनता का विश्वास ही असली ताकत! वसई कोलीवाड़ा में अफीफ जमील शेख ने समाजसेवा के जरिए बनाई अलग पहचान|

    जनसेवा ही लक्ष्य, जनता का विश्वास ही असली ताकत! वसई कोलीवाड़ा में अफीफ जमील शेख ने समाजसेवा के जरिए बनाई अलग पहचान|