नोएडा से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 24 वर्षीय विवाहिता दीपिका नागर की उसके ससुराल में कथित रूप से बेरहमी से हत्या कर दी गई।

रिपोर्टर – रणजीत सिंह, उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 24 वर्षीय विवाहिता दीपिका नागर की उसके ससुराल में कथित रूप से बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार दीपिका की शादी करीब 14 महीने पहले ऋतिक नामक युवक से बड़े धूमधाम और रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि बेटी की शादी में लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की लालच खत्म नहीं हुई। मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही दीपिका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पति और ससुराल वालों द्वारा लगातार 50 लाख रुपये नकद और एक Toyota Fortuner की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर दीपिका के साथ मानसिक और शारीरिक रूप से अत्याचार किया जाता था। परिवार वालों के मुताबिक दीपिका पोस्टग्रेजुएट थी और अपने गांव की सबसे सुंदर एवं पढ़ी-लिखी लड़कियों में गिनी जाती थी। पिता ने उसे बड़े प्यार और अरमानों से पाला था, लेकिन शादी के महज 14 महीनों के भीतर उसकी जिंदगी खत्म हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं परिजनों की शिकायत पर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा जैसी कुरीति पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। लोग सोशल मीडिया पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा