“12 घंटे में हत्या का खुलासा!” चंद्रपुरी तांबेवाडी हत्याकांड में नातेपुते पुलिस की धाकड़ कार्रवाई।

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, नातेपुते (सोलापुर), महाराष्ट्र :- माळशिरस तालुका के चंद्रपुरी तांबेवाडी गांव में हुए सनसनीखेज हत्या प्रकरण का नातेपुते पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस तेज, सटीक और साहसी कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 मई 2026 की रात पुराने विवाद को लेकर अतुल वसंत गिरे पर लोहे के कोयते, लोहे की रॉड और लकड़ी के डंडों से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में महावीर सुखदेव खोमणे और रोहित उर्फ विक्या पोपट खोमणे को भी गंभीर रूप से पीटा गया। गंभीर रूप से घायल रोहित खोमणे की मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही नातेपुते पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष जांच टीम गठित की गई। तकनीकी विश्लेषण, गुप्त सूचना और तेज जांच के आधार पर पुलिस ने केवल 12 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरोपियों को तत्काल हिरासत में लेकर पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली। नातेपुते पुलिस की इस दमदार कार्रवाई के बाद नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। लोगों का कहना है कि, “अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता।”

  • Related Posts

    लायंस क्लब ऑफ पुणे अग्रसेन कार्यकारीणी शपथग्रहण संपन्न।

    रिपोर्टर – राहुल कुमार अग्रवाल, पुणे, महाराष्ट्र :- आज लायंस क्लब ऑफ पुणे अग्रसेन के अगामी लियोनिज्म वर्ष 2026-2027 के लिए नई टीम की स्थापना की गई. नव नियुक्त अध्यक्ष…

    Read more

    लोकल ट्रेन में दरवाज़ा बंद करने को लेकर विवाद, 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या; आरोपी पनवेल से गिरफ्तार।

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, मुंबई, महाराष्ट्र :- पश्चिम रेलवे की चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल में दरवाज़ा बंद करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली। इस…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लायंस क्लब ऑफ पुणे अग्रसेन कार्यकारीणी शपथग्रहण संपन्न।

    लायंस क्लब ऑफ पुणे अग्रसेन कार्यकारीणी शपथग्रहण संपन्न।

    50 हजार लोगों को साइबर ठगी से बचाने के बाद अब सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित करने की तैयारी, मुख्य सचिव को भेजा प्रस्ताव।

    50 हजार लोगों को साइबर ठगी से बचाने के बाद अब सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित करने की तैयारी, मुख्य सचिव को भेजा प्रस्ताव।

    दर्द को अब सहना नहीं पड़ेगा: AIIMS रायबरेली में शुरू हुई दर्द चिकित्सा ओपीडी, कमर-गर्दन से लेकर कैंसर दर्द का होगा इलाज

    दर्द को अब सहना नहीं पड़ेगा: AIIMS रायबरेली में शुरू हुई दर्द चिकित्सा ओपीडी, कमर-गर्दन से लेकर कैंसर दर्द का होगा इलाज

    लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: आखिरी कॉल- “पापा आग लग गई, हमें बचा लीजिए”… फिर छा गया मातम, 15 शवों के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों में कोहराम

    लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: आखिरी कॉल- “पापा आग लग गई, हमें बचा लीजिए”… फिर छा गया मातम, 15 शवों के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों में कोहराम

    लोकल ट्रेन में दरवाज़ा बंद करने को लेकर विवाद, 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या; आरोपी पनवेल से गिरफ्तार।

    लोकल ट्रेन में दरवाज़ा बंद करने को लेकर विवाद, 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या; आरोपी पनवेल से गिरफ्तार।

    अजीत सिंह एवं अंजू लता सिंह को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    अजीत सिंह एवं अंजू लता सिंह को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएँ।