देपरमऊ गांव में निकली भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ पूरा क्षेत्र।

रिपोर्टर : रणजीत सिंह, रायबरेली, उत्तर प्रदेश :- रायबरेली जनपद के खीरो थाना क्षेत्र अंतर्गत भीतरी ग्राम सभा के देपरमऊ गांव में नव युवक मित्र मंडल देपरमऊ द्वारा श्रीमद्भागवत कथा के शुभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। जानकारी के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 11 मई 2026, सोमवार से 17 मई 2026, रविवार तक किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन शाम 6:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। कथा व्यास के रूप में पूज्या देवी मीनू लाडली दीदी वृंदावन धाम से पधार रही हैं, जिनकी अमृतमयी वाणी का श्रद्धालु रसपान करेंगे। कलश यात्रा देपरमऊ गांव से प्रारंभ होकर महारानीगंज बाजार तक निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान ढोल-नगाड़े, डीजे और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह एवं श्रद्धा भाव के साथ यात्रा में भाग लिया। नव युवक मित्र मंडल देपरमऊ द्वारा क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का आनंद लेने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    लायंस क्लब ऑफ पुणे अग्रसेन कार्यकारीणी शपथग्रहण संपन्न।

    रिपोर्टर – राहुल कुमार अग्रवाल, पुणे, महाराष्ट्र :- आज लायंस क्लब ऑफ पुणे अग्रसेन के अगामी लियोनिज्म वर्ष 2026-2027 के लिए नई टीम की स्थापना की गई. नव नियुक्त अध्यक्ष…

    Read more

    50 हजार लोगों को साइबर ठगी से बचाने के बाद अब सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित करने की तैयारी, मुख्य सचिव को भेजा प्रस्ताव।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर :- प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने ‘ए.एस.डी एज्यूकेशन सोसाइटी’ ने एक बड़ा कदम उठाया है। 5 वर्षों में 50,000 से अधिक…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लायंस क्लब ऑफ पुणे अग्रसेन कार्यकारीणी शपथग्रहण संपन्न।

    लायंस क्लब ऑफ पुणे अग्रसेन कार्यकारीणी शपथग्रहण संपन्न।

    50 हजार लोगों को साइबर ठगी से बचाने के बाद अब सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित करने की तैयारी, मुख्य सचिव को भेजा प्रस्ताव।

    50 हजार लोगों को साइबर ठगी से बचाने के बाद अब सरकारी कर्मचारियों को सुरक्षित करने की तैयारी, मुख्य सचिव को भेजा प्रस्ताव।

    दर्द को अब सहना नहीं पड़ेगा: AIIMS रायबरेली में शुरू हुई दर्द चिकित्सा ओपीडी, कमर-गर्दन से लेकर कैंसर दर्द का होगा इलाज

    दर्द को अब सहना नहीं पड़ेगा: AIIMS रायबरेली में शुरू हुई दर्द चिकित्सा ओपीडी, कमर-गर्दन से लेकर कैंसर दर्द का होगा इलाज

    लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: आखिरी कॉल- “पापा आग लग गई, हमें बचा लीजिए”… फिर छा गया मातम, 15 शवों के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों में कोहराम

    लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: आखिरी कॉल- “पापा आग लग गई, हमें बचा लीजिए”… फिर छा गया मातम, 15 शवों के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों में कोहराम

    लोकल ट्रेन में दरवाज़ा बंद करने को लेकर विवाद, 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या; आरोपी पनवेल से गिरफ्तार।

    लोकल ट्रेन में दरवाज़ा बंद करने को लेकर विवाद, 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या; आरोपी पनवेल से गिरफ्तार।

    अजीत सिंह एवं अंजू लता सिंह को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    अजीत सिंह एवं अंजू लता सिंह को शादी की सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएँ।