
रिपोर्टर नंदकिशोर मते अमरावती के गाडगेनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित नेक्स्ट लेवल मॉल में स्पॉ सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा और 1 लाख 14 हजार रुपये के मुद्दामाल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गुन्हे शाखा युनिट क्र. 2 की टीम ने नेक्स्ट लेवल मॉल में स्थित स्पॉ 99 नामक मसाज सेंटर पर छापा मारा, जहां से आरोपी गोपी निरजसिंग भंवरसिंग पंड्या को गिरफ्तार किया गया। इस सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल और नकदी सहित कुल 1 लाख 14 हजार 700 रुपये का मुद्दामाल जब्त किया गया। आरोपी गोपी पंड्या ने बताया कि स्पॉ सेंटर का मालिक राकेश रावल है, लेकिन वह फरार है। दुकान का मालिक अभिजित दिलीप लोखंडे भी फरार है। पुलिस ने अनैतिक मानवी व्यापार प्रतिबंधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई के लिए प्रकरण गाडगेनगर पुलिस को सौंप दिया है।






