जमींपुर पंचायत भवन में 8 तारीख को लगेगा किसान फार्मर रजिस्ट्री कैंप।

रिपोर्टर: रणजीत सिंह, जमींपुर, उत्तर प्रदेश :- किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। ग्राम जमींपुर के पंचायत भवन में आगामी 8 तारीख को कृषि विभाग द्वारा विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री (किसान पंजीकरण) की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कृषि विभाग के अधिकारी नवीन जी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा फार्मर रजिस्ट्री को अनिवार्य किया जा रहा है। बिना किसान आईडी के भविष्य में किसानों को खाद (यूरिया/डीएपी), बीज, पीएम किसान योजना की किस्त और अन्य कृषि योजनाओं का लाभ मिलने में दिक्कत हो सकती है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे समय पर कैंप में पहुंचकर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं, ताकि किसी भी सरकारी सुविधा से वंचित न रह जाएं। कैंप की मुख्य जानकारी :- स्थान: पंचायत भवन, जमींपुर, तारीख:- 8 तारीख, समय:- सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक, जरूरी दस्तावेज:- आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, खतौनी / भूमि रिकॉर्ड, बैंक पासबुक (यदि उपलब्ध हो)। कृषि विभाग द्वारा यह भी बताया गया कि कैंप में आधार वेरिफिकेशन, मोबाइल OTP वेरिफिकेशन और भूमि संबंधी जानकारी की जांच की जाएगी। ग्रामीणों में इस कैंप को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    लालगंज में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा|

    रिपोर्टर :- रणजीत सिंह, रायबरेली, उत्तर प्रदेश रायबरेली जनपद के लालगंज विकासखंड क्षेत्र के रण गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता कथा महापुराण का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति भाव के…

    Read more

    रायबरेली पुलिस को साइबर ठगी मामले में बड़ी सफलता मिली|

    रिपोर्टर : रणजीत सिंह, रायबरेली, उत्तर प्रदेश :- डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के 2 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों द्वारा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लालगंज में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा|

    लालगंज में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा|

    रायबरेली पुलिस को साइबर ठगी मामले में बड़ी सफलता मिली|

    रायबरेली पुलिस को साइबर ठगी मामले में बड़ी सफलता मिली|

    उन्नाव की बेटी सुचिता सिंह बनी मिसाल, पुलिस ट्रेनिंग के बाद पिता को किया सलाम।

    उन्नाव की बेटी सुचिता सिंह बनी मिसाल, पुलिस ट्रेनिंग के बाद पिता को किया सलाम।

    जमींपुर पंचायत भवन में 8 तारीख को लगेगा किसान फार्मर रजिस्ट्री कैंप।

    जमींपुर पंचायत भवन में 8 तारीख को लगेगा किसान फार्मर रजिस्ट्री कैंप।

    गड्ढे में गिरकर बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल।

    गड्ढे में गिरकर बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल।

    गाय का कटा हुआ सर मिलने से शहर में तनाव का माहौल बना