7 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया बाह्य कर्मचारी; वसई अपर तहसीलदार कार्यालय के अधिकारी की भी जांच शुरू

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर), महाराष्ट्र :- भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाचलुचपत प्रतिबंधक विभाग (एसीबी), ठाणे ने वसई तालुका में 7 लाख रुपये की रिश्वत लेते समय एक बाह्य कर्मचारी को रंगेहाथ पकड़ लिया। यह रिश्वत अपर तहसीलदार कार्यालय से जुड़े एक प्रकरण को निपटाने के लिए मांगी गई थी। मामले में संबंधित अधिकारी की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता की जमीन पर हुए कथित अनधिकृत निर्माण का मामला निपटाने के लिए आरोपी ने शुरुआत में 10 लाख रुपये की मांग की थी। बाद में बातचीत के बाद रकम 7 लाख रुपये तय की गई। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत सीधे एंटी करप्शन ब्यूरो, ठाणे परिक्षेत्र में दर्ज कराई। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने सापळा (ट्रैप) रचकर 21 अप्रैल 2026 को कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी खाजगी इसम अनिल प्रभाकर चौबल (बाह्य कर्मचारी) ने शिकायतकर्ता से 7,00,000 रुपये स्वीकार किए, तभी एसीबी टीम ने पंचों की मौजूदगी में उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह रिश्वत अपर तहसीलदार (अव्वल) कार्यालय में लंबित प्रकरण निपटाने के लिए मांगी गई थी। इस संदर्भ में संबंधित अधिकारी विनोद बालकृष्ण धोत्रे (अपर तहसीलदार – अव्वल, वसई) की भूमिका की भी जांच जारी है। इस मामले में मिरा-भाईंदर वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक रुपाली पोळ (लाचलुचपत प्रतिबंधक विभाग, ठाणे) के मार्गदर्शन में की गई। साथ ही शिवराज पाटील (पुलिस अधीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो, ठाणे), सुहास शिंदे (अपर पुलिस अधीक्षक, एसीबी ठाणे) तथा भागवत सोनावणे (अपर पुलिस अधीक्षक, एसीबी ठाणे) के मार्गदर्शन में सापळा सफलतापूर्वक राबवाया गया। लाचलुचपत प्रतिबंधक विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी शासकीय काम के लिए रिश्वत मांगी जाए तो तुरंत शिकायत करें। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी, ऐसा विभाग ने स्पष्ट किया है।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा