रिपोर्टर – पवन कुमार झा आजाद, बिहार/ झारखंड :- बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के फुलपरास अनुमंडल विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल में घोघरडीहा प्रखंड सह नगर क्षेत्र में आज सोमवार, 20 अप्रैल, 2026 को कुछ घंटे के लिए सुरक्षा दृष्टि से आपूर्ति को रोकी गई है। जिसकी पुष्टि प्रभारी ऊर्जा विभाग के अभियंता जेई ने संपर्क करने पर पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बाधा, त्रुटि को दूर कर सेवा हमारी रिपोर्ट लिखे जाने तक बहाल करायी जा रही है। कुछ जंगल, पेड़, वृक्षों के शाखाओं को काटा गया है। बहरहाल सेवा शुरू कर दी गई है। भीषण गर्मी और शुभ बिहार मिथिला में लग्न का दौर तेजी से चल रहा है। हर गांव, नगर में वैवाहिक से लेकर मुंडन व उपनयन को लेकर महा कवरेज कार्यक्रम से अति व्यस्तता की लगातार परिदृश्य, स्थिति देखने को प्राप्त हो रही है। अब बिजली उपभोक्ताओं को फिलवक्त राहत मिल गई है।





