महिला डॉक्टर आत्महत्या केस में बड़ा मोड़ – आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक को मिली जमानत, न्याय पर उठे सवाल

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, फलटण, महाराष्ट्र :- फलटण में महिला डॉक्टर आत्महत्या मामले में एक बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। इस मामले में पिछले पांच महीनों से जेल में बंद आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बडने को कोल्हापुर सर्किट बेंच द्वारा सशर्त जमानत दे दी गई है। इस फैसले के बाद न्याय व्यवस्था और पीड़िता को न्याय मिलने को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर 2024 को फलटण के एक होटल में एक महिला डॉक्टर ने गला घोंटकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद जांच में सामने आया कि मृतक महिला ने आत्महत्या से पहले अपने हाथ पर आरोपी पुलिस उपनिरीक्षक गोपाल बडने और प्रशांत बनकर (उम्र 29, निवासी लक्ष्मीनगर, फलटण) का नाम लिखा था। साथ ही दोनों पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए थे।
इस आधार पर फलटण पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उपनिरीक्षक गोपाल बडने पिछले पांच महीनों से न्यायिक हिरासत में था। उसने कोल्हापुर स्थित मुंबई हाईकोर्ट की सर्किट बेंच में जमानत के लिए आवेदन किया था। गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष और बचाव पक्ष के वकीलों ने अपने-अपने तर्क रखे। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी गोपाल बडने को सशर्त जमानत मंजूर कर दी। अब उठ रहे हैं ये सवाल -: क्या पीड़िता को न्याय मिल पाएगा?, क्या प्रभावशाली पद पर होने का आरोपी को फायदा मिला?, क्या जांच निष्पक्ष तरीके से आगे बढ़ेगी?, परिजनों और सामाजिक संगठनों में नाराजगी इस फैसले के बाद पीड़ित परिवार और सामाजिक संगठनों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे गंभीर मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

  • Related Posts

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    रिपोर्टर – राहुलकुमार अग्रवाल, पुणे, महाराष्ट्र :- छत्रपति संभाजीनगर (संजवार्ता ब्यूरो): पुणे के विमान नगर में प्रैक्टिस करने वालीं (और ‘नेचर्स वाइब्स एक्यूपॉइंट’ से जुड़ीं) रजिस्टर्ड एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा (जान्हवी) नवगिरे-कोटियन…

    Read more

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रिपोर्टर : रणजीत सिंह, मेरठ, उत्तर प्रदेश :- मेरठ जनपद के हस्तिनापुर क्षेत्र में एक स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    कालका रेलवे स्टेशन के नए स्वरूप का लोकार्पण, सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले – रेलवे का आधुनिकीकरण ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी