रिपोर्टर – पवन कुमार झा आजाद, बिहार/ झारखंड :- बिहार में गत शनिवार,,20 मार्च को हुई अनायास झमाझम बारिश से हर ओर खुशियों का वातावरण छाया हुआ है।कयी माह से अच्छी वर्षा के अभाव में हर जीव, प्राणी और पेड़ पौधों में वायुजनित रोग की आम शिकायत की चर्चा हो रही थी। बारिश नहीं होने से मनुष्य समष्टि में एक तरह से आमजन में हाहाकार का वातावरण तैयार हो गया था। लगभग यहां बिहार झारखंड सहित कयी आसपास के राज्यों में त्राहिमाम की स्थिति रही है। जो भी हो वर्षा के उपरांत मनुष्य समष्टि को स्वस्थ, प्रसन्न मुद्रा में देखा जा रहा है।जिसकी पुष्टि की गई है। वहीं आंधी, वर्षा से कुछ फसल को हालांकि नुकसान हुआ है।मगर आम लोगों, खासकर किसानों को प्रकृति ने तो करोड़ों,अरब रूपए में फायदा पहुंचाया है। भारी राहत मिल गई है। ख़ास, विशेषकर तो आम फसल को भारी राहत मिली है। जायजा लिया।






