
रिपोर्टर – हरि देव आर्य, सुमेरपुर, पाली, राजस्थान :- हमेशा की भांति रविवार 22 मार्च आर्य समाज मंदिर सुमेरपुर में समाज के कार्यकर्ताओं और शहर के प्रबुद्ध जन नागरिकों द्वारा पंडित केशव देव जी शास्त्री के सानिध्य में वैदिक मनत्रों के साथ यज्ञ में पवित्र सामग्री एवं मिष्ठान द्वारा सामूहिक आहुतियां दी गई। तदोप्रांत सब ने मिलकर परमात्मा से सभी के जीवन में सुख समृद्धि एवं विश्व के सभी प्राणियों के कल्याण की प्रार्थना की गई। इस यज्ञ के यजमान श्री गुलाब सिंह जी सपत्नीक रहे। इसके उपरांत केशव देव जी शास्त्री द्वारा वेद पाठ किया गया एवं सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई उसके बाद युग प्रवर्तक स्वामी दयानंद सरस्वती, गौ माता, एवं सभी महापुरुषों के जयकारे लगाकर संगठन सूत्र का पाठ करके प्रसाद वितरण करने के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। साप्ताहिक सत्संग में करीबन 25 लोगों ने भाग लिया जिसमें आर्य समाज के सभी कार्यकर्ता एवं कन्या गुरुकुल शिवगंज के अध्यक्ष श्रीमती नैनोबाई, मंत्री श्रीमती अरुण जी नlगर तथा शहर के व्यापारी गण तथा अन्य नागरिक मौजूद रहे।






