महानगरपालिका की आरक्षित वेटलैंड जमीन पर घास की चोरी; कार्रवाई की मांग

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, पालघर, महाराष्ट्र :- वसई, नालासोपारा, 11 : नालासोपारा पश्चिम के समेळपाडा क्षेत्र में महानगरपालिका की आरक्षित सांडपाणी (वेटलैंड) जमीन से बड़े पैमाने पर घास की चोरी होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रतिदिन लाखों टन घास काटकर उसे गुजरात और महाराष्ट्र के बड़े-बड़े तबेलों में लाखों रुपये में बेचा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस आरक्षित जमीन पर सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक मजदूरों से घास कटवाया जाता है। इस काम के लिए मजदूरों को प्रतिदिन लगभग 1000 से 1500 रुपये मजदूरी दी जाती है। इसके बाद बड़े ट्रकों में भरकर घास को 5 से 10 रुपये प्रति किलो के भाव से विभिन्न जगहों पर भेजा जाता है। बताया जा रहा है कि घास काटने के बाद उसे दोबारा तेजी से उगाने के लिए पानी देने और घास की बढ़त के लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है। इस पूरे मामले में महानगरपालिका के कुछ अधिकारियों तथा नालासोपारा के कुछ प्रतिष्ठित लोगों के नाम सामने आने की भी चर्चा है। सामाजिक कार्यकर्ता रूचिता ताई नाईक ने इस पूरे मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा