“कोकण सरस” महोत्सव में अधिक से अधिक नागरिकों से शामिल होने की अपील – पत्रकार परिषद में जानकारी

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, पालघर, महाराष्ट्र, वसई :- जिला परिषद पालघर के अंतर्गत उमेद अभियान तथा वसई-विरार शहर महानगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में “कोकण सरस” महोत्सव का आयोजन 12 मार्च से 16 मार्च 2026 तक विरार (पश्चिम) के म्हाडा मैदान (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स), जकात नाका में किया जा रहा है। इस महोत्सव में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार की गई वस्तुएं, हस्तकला, कलाकृतियां और विभिन्न स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों का भव्य प्रदर्शन और बिक्री की जाएगी। इस महोत्सव की जानकारी देने के लिए 9 मार्च 2026 को वसई-विरार शहर महानगरपालिका में पत्रकार परिषद का आयोजन किया गया। पत्रकार परिषद में स्थायी समिति के सभापति प्रवीण शेट्टी, महानगरपालिका आयुक्त मनोजकुमार सूर्यवंशी (भा.प्र.से.), जिला परिषद पालघर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे, अतिरिक्त आयुक्त संजय हेरवाडे, परिवहन प्रबंधक धैर्यशील जाधव, स्थायी समिति के सदस्य, पत्रकार तथा महानगरपालिका व जिला परिषद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला परिषद पालघर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज रानडे ने महोत्सव के आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस उपक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को उचित बाजार उपलब्ध कराना तथा उनके परिश्रम को सम्मान देते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में पहुंचकर विभिन्न उत्पादों और खाद्य पदार्थों की खरीदारी कर महिला समूहों को प्रोत्साहित करने की अपील की। वहीं महानगरपालिका आयुक्त मनोजकुमार सूर्यवंशी ने पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों से इस महोत्सव का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वसई-विरार शहर महानगरपालिका क्षेत्र में पहली बार आयोजित हो रहे इस महोत्सव में महिला बचत समूहों के उत्पादों का भव्य प्रदर्शन और बिक्री होगी, इसलिए शहर के सभी नागरिकों को अवश्य इस महोत्सव में शामिल होना चाहिए। स्थायी समिति सभापति प्रवीण शेट्टी ने भी इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से इसका अधिक से अधिक प्रचार किया जाएगा और स्थानीय महिला समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को नई पहचान दिलाने के लिए नागरिकों को बड़ी संख्या में महोत्सव में आना चाहिए। “कोकण सरस” महोत्सव 12 से 16 मार्च 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक म्हाडा मैदान (स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स), जकात नाका, विरार (पश्चिम) में आयोजित किया जाएगा।

  • Related Posts

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रिपोर्टर : रणजीत सिंह, मेरठ, उत्तर प्रदेश :- मेरठ जनपद के हस्तिनापुर क्षेत्र में एक स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा…

    Read more

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    रिपोर्टर:- रणजीत सिंह, रायबरेली, उत्तर प्रदेश:- लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ऐहार स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर जानवरों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब आधा दर्जन जानवरों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    कालका रेलवे स्टेशन के नए स्वरूप का लोकार्पण, सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले – रेलवे का आधुनिकीकरण ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

    कैंसर उपचार के दौरान कीमोथेरेपी के कारण बच्चियों एवं महिलाओं के सिर के बाल पूरी तरह झड़ जाते हैं, जिससे वे मानसिक तनाव, अवसाद और सामाजिक संकोच का सामना करती हैं।

    कैंसर उपचार के दौरान कीमोथेरेपी के कारण बच्चियों एवं महिलाओं के सिर के बाल पूरी तरह झड़ जाते हैं, जिससे वे मानसिक तनाव, अवसाद और सामाजिक संकोच का सामना करती हैं।