फाटक सी/79 पर लो हाइट सबवे निर्माण की मांग तेज, रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू को सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर – संजय पुरी, पठानकोट दौरे पर पहुंचे रेल राज्य मंत्री भारत सरकार रवनीत बिट्टू को गांव भरौली कलां के प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे फाटक नंबर सी/79 की लंबे समय से लंबित समस्या के समाधान हेतु मांग पत्र सौंपा। शिष्टमंडल ने फाटक के स्थान पर रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृत लो हाइट सबवे (एल एच एस) के निर्माण कार्य में हो रही देरी पर गंभीर चिंता व्यक्त की। रिटायर्ड कमांडेंट दर्शन कुमार, वार्ड पार्षद स्वर्ण सिंह बांटा और भूतपूर्व सरपंच डॉ. प्रबोध चंद्र के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधियों ने मंत्री को बताया कि फाटक बंद होने की स्थिति में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल राज्य मंत्री ने मौके पर मौजूद रेल अधिकारियों से तत्काल बातचीत की और निर्देश दिए कि लो हाइट सबवे (एल एच एस) का कार्य अभिलंब शुरू किया जाए। मंत्री के इस आश्वासन से ग्रामीणों में उम्मीद की नई किरण जगी है। इसके बाद शिष्टमंडल ने जम्मू रेल मंडल के अधिकारियों से अलग से मुलाकात कर निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारणों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि फाटक के स्थान पर पुल/सबवे निर्माण से संबंधित प्रक्रियाएं प्रगति पर हैं और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। शिष्टमंडल में इंजीनियर सुनील शर्मा, सत प्रकाश, रविंदर कुमार, संदीप प्रकाश, सोम राज, जसविंदर कुमार, कमलेश कुमारी, पूर्व सरपंच मधुबाला, निखिल सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। गांववासियों ने विश्वास जताया कि रेल मंत्री के हस्तक्षेप के बाद अब इस जनसमस्या का शीघ्र समाधान होगा और भरौली कलां क्षेत्र के लोगों को रोजमर्रा की परेशानी से राहत मिलेगी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि लंबे समय से लंबित यह मांग जल्द पूरी होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

  • Related Posts

    लोकतंत्र में संवाद जरूरी, दमन नहीं! पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों पर कार्रवाई पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर), महाराष्ट्र :- दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न मांगों को लेकर एकत्र हुए छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई को लेकर देशभर में नाराजगी देखने…

    Read more

    बेटी, बहन और फूफी को विरासत से महरूम करना शरीयत और इंसाफ़ के खिलाफ़ : मुफ्ती सिराज अहमद कादरी।

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर), महाराष्ट्र :- मशहूर इस्लामी विद्वान मुफ्ती सिराज अहमद कादरी मिस्बाही (मुंबई) ने समाज में बेटियों, बहनों और फूफियों को उनके शरई हक़-ए-विरासत से महरूम…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र में संवाद जरूरी, दमन नहीं! पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों पर कार्रवाई पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    बेटी, बहन और फूफी को विरासत से महरूम करना शरीयत और इंसाफ़ के खिलाफ़ : मुफ्ती सिराज अहमद कादरी।

    बेटी, बहन और फूफी को विरासत से महरूम करना शरीयत और इंसाफ़ के खिलाफ़ : मुफ्ती सिराज अहमद कादरी।

    आनासागर झील के मुद्दे पर जिला प्रशासन और भाजपा को घेरा, कांग्रेस पार्टी की आव्हान पर आज “अजमेर बंद” !

    आनासागर झील के मुद्दे पर जिला प्रशासन और भाजपा को घेरा, कांग्रेस पार्टी की आव्हान पर आज “अजमेर बंद” !

    भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब।

    भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब।

    रायबरेली में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    रायबरेली में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रायबरेली में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन।

    दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रायबरेली में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन।