पीएम श्री के.वि.क्रमांक – 2, सैन्य क्षेत्र, पठानकोट में प्रतिष्ठित पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट जनरल अजय चांदपुरिया का आगमन

रिपोर्टर – संजय पुरी, पीएम श्री के.वि.क्रमांक-2, सैन्य क्षेत्र, पठानकोट के लिए यह एक गर्व और सम्मान का क्षण था जब विद्यालय के एक अत्यंत प्रतिष्ठित पूर्व छात्र, लेफ्टिनेंट जनरल अजय चांदपुरिया (AVSM, VSM), अपने पुराने स्कूल के परिसर में लौटे। जनरल चांदपुरिया विद्यालय के 1984-85 और 1985-86 बैच के छात्र रहे हैं। जनरल चांदपुरिया ने विद्यालय परिसर का दौरा किया और अपनी पुरानी यादें ताजा की। भ्रमण के दौरान प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए, श्रीमान जी ने परिसर में रुद्राक्ष का एक पौधा लगाया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए उनकी यात्रा की स्मृति के रूप में रहेगा। इसी दौरान श्रीमान जी द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। उन्होंने विशेष रूप से कक्षा 10वीं के छात्रों के साथ बातचीत की। उन्होंने छात्रों को शिक्षा और खेल, दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया और अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह और उपहार भी भेंट किए। एक विशेष सत्र के दौरान, जनरल चांदपुरिया ने शिक्षकों के साथ अपने जीवन के अनुभवों को साझा किया और शिक्षा के महत्व पर चर्चा की।
विद्यालय प्राचार्य ने जनरल साहब का औपचारिक स्वागत किया और उनके आगमन के लिए आभार व्यक्त किया। जनरल चांदपुरिया ने अपनी ओर से विद्यालय को एक स्मृति चिन्ह (Memento) भेंट किया और विद्यालय के पूरे स्टाफ के लिए मिठाइयां देकर अपना स्नेह प्रकट किया। यह यात्रा न केवल छात्रों के लिए प्रेरणादायक रही, बल्कि इसने विद्यालय और उसके पूर्व छात्रों के बीच के अटूट बंधन को भी मजबूती दी।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा