बिहार के मरौना/ सुपौल अंतर्गत परसौनी गांव में शुक्रवार को अखिल ब्रम्हांड नायक श्रीराम-जानकी और महावीर हनुमान मंदिर का शिलान्यास समारोह आयोजित, अयोध्या जी से आए संत शिरोमणि का सान्निध्य।

रिपोर्टर :- पवन कुमार झा आजाद, बिहार अंतर्गत सुपौल जिले अंतर्गत मरौना प्रखंड के गनौरा पंचायत में परसौनी गांव में शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 को समाजसेवी, रामभक्त संजय सिंह की अध्यक्षता में अखिल ब्रम्हांड नायक श्रीराम-जानकी सह महावीर हनुमान जी शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। जिसमें हजारों क्षेत्र के सनातनी श्रद्वालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ 108 कन्याओं की कलश यात्रा से हुआ है। सबसे पहले पूजा पाठ के माध्यम से यजमान संजय व उनकी धर्मपत्नी ने संकल्प लिया। और इस तरह से अष्टजाम संकीर्तन की हो गई शुरुआत जो कि हमारी रिपोर्ट लिखे जाने तक जारी है। धुन है हरेराम हरेराम राम राम हरे हरे।हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे। इस तरह से यहां आज पहले दिन अष्टजाम एवं मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। संपूर्ण महाकवरेज धार्मिक महाआयोजन में अयोध्या जी से पधारे संत शिरोमणि कन्हैया दास जी महाराज के सान्निध्य प्राप्त हुआ। मौके पर अयोध्या जी से कयी साधू संत गण उपस्थित थे।नेपाल से भी रामायणी,संत समाज से उग्र कांत झा नूनू जी दास मौजूद रहे। पूरा परसौनी गांव राममय, अयोध्या धाममय बन गया था। हर श्रद्धालुगण श्रीराम और हनुमान जी की भक्ति में रंगे हुए थे। मौके पर देवेंद्र प्रसाद यादव, भरत लाल दास, शोभा देवी, जितेंद्र कुमार यादव, मुखिया, गनौरा पंचायत, वरीय पत्रकार व परम सनातनी पवन झा आजाद आदि उपस्थित थे। कल शनिवार को विसर्जन सह विशाल भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा