वसई-विरार महानगरपालिका में ‘छत्रपती शिवाजी महाराज जयंती’ उत्साह पूर्वक मनाई गई

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, पालघर, महाराष्ट्र :- 19 फरवरी 2026 वसई-विरार शहर महानगरपालिका द्वारा आज 19 फरवरी 2026 को छत्रपती शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के अवसर पर भव्य रूप से कार्यक्रम आयोजित कर महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महानगरपालिका मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत महापौर श्री अजीव पाटील द्वारा छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर अभिवादन करने से हुई। इस अवसर पर उप-महापौर श्री मार्शल लोपीस, आयुक्त श्री मनोजकुमार सूर्यवंशी (भा.प्र.से.), अतिरिक्त आयुक्त श्री संजय हेरवाडे सहित उपस्थित नगरसेवक, नगरसेविकाएं, महानगरपालिका के अधिकारी व कर्मचारी ने भी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान छत्रपती शिवाजी महाराज के जीवन-इतिहास, शौर्य, पराक्रम एवं शिवजयंती से संबंधित जानकारी का वाचन भी किया गया। इसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ के गगनभेदी नारों के साथ महाराज को मानाचा मुजरा किया। छत्रपती शिवाजी महाराज के जयघोष से पूरा परिसर शिवमय वातावरण में बदल गया।

  • Related Posts

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    रिपोर्टर – राहुलकुमार अग्रवाल, पुणे, महाराष्ट्र :- छत्रपति संभाजीनगर (संजवार्ता ब्यूरो): पुणे के विमान नगर में प्रैक्टिस करने वालीं (और ‘नेचर्स वाइब्स एक्यूपॉइंट’ से जुड़ीं) रजिस्टर्ड एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा (जान्हवी) नवगिरे-कोटियन…

    Read more

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रिपोर्टर : रणजीत सिंह, मेरठ, उत्तर प्रदेश :- मेरठ जनपद के हस्तिनापुर क्षेत्र में एक स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करने का दावा…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    कालका रेलवे स्टेशन के नए स्वरूप का लोकार्पण, सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले – रेलवे का आधुनिकीकरण ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी