पंजाब में गोलियां चलने की बढ़ती वारदातें से आम लोगों में फैल रही चिंताएं : जसप्रीत सिंह राणा ।

रिपोर्टर – संजय पुरी, पंजाब में आए दिन सरेआम गोलियां चलने की वारदातें सामने आ रही है, जोकि एक चिंता का विषय बन चुका है। हाल ही में मौजूदा सरकार की ही पार्टी के नेता की गोलियां मारकर उसकी हत्या करने सहित अन्य कई शहरों में लगातार घटित हुई गोली कांड की वारदातें चिंता का विषय है। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए शिरोमणि अकाली दल के यूथ अध्यक्ष जसप्रीत सिंह राणा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आई थी, तब इन्होंने गैंगस्टरवाद को खत्म करने एवं पंजाब को खुशहाल व शांतिप्रिय बनाने का आश्वासन लोगों को दिया था, लेकिन अगर देखा जाए तो क्राइम दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आम लोगों सहित व्यापारियों से पिछले समय में जहां फिरौतियों की खबरें अक्सर पढ़ने को मिलती थी, वहीं पिछले समय से अब तक पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में गोलियां चलने की वारदातें पढ़ने को मिल रही है।उन्होंने कहा कि राज्य का माहौल शरारती तत्वों की तरफ से खराब करने की कोशिश की जा रही है हालांकि पंजाब पुलिस ने ‘प्रहार’ सहित अन्य कई आपरेशन चलाए है लेकिन उसके बावजूद लोगों के मनों से बढ़ती घटनाओं का खौफ कम नही हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले समय में जालंधर में आप नेता की हत्या, इसके अलावा पिछले समय में नवांशहर, अमृतसर, तरनतारन, लुधियाना, फिरोजपुर सहित अन्य कई मामले आए दिन सामने आ चुके है, जोकि निंदनीय है।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा