पंजाब को मजबूत सीएम की जरूरत : माजरा।

रिपोर्टर – संजय पुरी, जालंधर में आप नेता की गोली मारकर हत्या की घटना ने प्रदेश में सनसनी फैला दी है। इस वारदात के बाद राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है। पठानकोट के हल्का भोआ से भारतीय जनता पार्टी ऐसी मोर्चा तारागढ़ अध्यक्ष राकेश कुमार माजरा ने इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। राकेश कुमार माजरा ने कहा कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में रोजाना हत्या, लूट और गैंगवार जैसी गंभीर आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार हालात पर काबू पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। माजरा ने कहा कि पंजाब को एक ऐसे मजबूत और जिम्मेदार मुख्यमंत्री की जरूरत है, जो कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता दे सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस स्थिति के लिए सिर्फ पंजाब सरकार ही जिम्मेदार है। राकेश कुमार माजरा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार से अपील करते हुये कहा कि केंद्र सरकार पंजाब राज्य की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम उठाए।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा