वसई न्यायालय परिसर में भव्य रक्तदान शिविर; 85 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान।

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई, महाराष्ट्र :- जिला न्यायालय वकील (सेवाभावी) संस्था, वसई तथा विजयी ब्लड बैंक, वसई के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 20 जनवरी 2026 को वसई न्यायालय परिसर में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वर्गीय वैशाली पाटील, भरत पाटील, श्रीराम परब एवं उमा पाटील, दिवंगत अधिवक्ताओं की स्मृति में आयोजित किया गया था। रक्तदान शिविर का उद्घाटन मीरा–भाईंदर वसई–विरार पुलिस आयुक्तालय के माननीय पुलिस उपायुक्त श्री बाऊचे साहेब के शुभहस्ते संपन्न हुआ। इस अवसर पर वसई–विरार महानगरपालिका आम चुनाव में विजयी नवनिर्वाचित महिला अधिवक्ता नगरसेविकाएं अधि. दर्शना त्रिपाठी, अधि. अस्मिता पाटील, अधि. दिप्ती भोईर एवं अधि. ज्योती धोंडेकर का विशेष सम्मान किया गया। यह सम्मान माननीय दिवाणी न्यायाधीश (वरिष्ठ स्तर) सौ. ढोलम तथा प्रथम वर्ग न्यायिक मजिस्ट्रेट सौ. मुजावर एवं सौ. शेलार के करकमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अधि. संतोष खळे के 60वें (हीरक जयंती) जन्मदिन के अवसर पर माननीय जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, वसई श्री सातभाई के शुभहस्ते शाल, श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मुंबई विश्वविद्यालय की एल.एल.बी. परीक्षा में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली होनहार महिला अधिवक्ता कु. मेहवश बेन्झी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता मोझेस रॉड्रीग्ज द्वारा उन्हें आर्थिक छात्रवृत्ति प्रदान की गई। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को माननीय न्यायाधीशों के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस शिविर के सफल आयोजन में अधि. अंजली पाटील, अधि. मोझेस रॉड्रीग्ज, अधि. विल्यम फर्नांडिस, अधि. योगेश राऊत सहित वकील संघ के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन अधि. जॉर्ज फरगोज ने किया तथा आभार प्रदर्शन अधि. स्नेहा सातवी ने किया। इस रक्तदान शिविर को न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों, पुलिस अधिकारियों एवं नागरिकों की ओर से उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला। वसई, पेल्हार, तुलिंज, बोळींज, नालासोपारा, माणिकपूर ट्रैफिक विभाग के पुलिस अधिकारियों ने भी रक्तदान कर सहभाग दर्ज कराया। कुल मिलाकर इस शिविर में लगभग 85 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया “रक्तदान श्रेष्ठ दान” का संदेश दिया।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा