बेहतरीन सेवाओं के लिए एसडीओ पंकज हंस को कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित ।

रिपोर्टर – संजय पुरी, नगर निगम पठानकोट में कार्यरत एसडीओ पंकज हंस को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सोमवार को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने उन्हें प्रशंसा पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की।एसडीओ पंकज हंस वर्तमान में नगर निगम में अपने पद के साथ-साथ हेल्थ ब्रांच का भी कार्यभार संभाल रहे हैं। उनके नेतृत्व में शहर की सफाई व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। दिन-रात मेहनत कर शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में उनके योगदान को देखते हुए कैबिनेट मंत्री ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।सम्मान प्राप्त करने के बाद एसडीओ पंकज हंस ने कहा कि यह प्रशंसा पत्र उनके लिए गर्व का विषय है और इससे उन्हें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वे नगर निगम की सेवाओं को और अधिक प्रभावी व जनहितकारी बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

  • Related Posts

    जैन समाज ने भरी हुंकार, जैन मुनियों की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु पर चिंता, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन

    रिपोर्टर – नीलेश जैन, हुबली, कर्नाटक, 04 जून 2026 :- राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर पैदल विहार कर रहे जैन मुनियों और साध्वियों की लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं एवं…

    Read more

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, नातेपुते( सोलापूर ), महाराष्ट्र :- नातेपुते स्थित (चैतन्य) मंगल कार्यालय में विवाह समारोह के दौरान हुई सोने के आभूषणों की चोरी का मामला पुलिस ने कुछ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जैन समाज ने भरी हुंकार, जैन मुनियों की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु पर चिंता, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    नातेपुते के मंगल कार्यालय में हुई सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा; पुणे से महिला गिरफ्तार, 3. लाख98हजार755 रुपये के गहने बरामद

    कॉकरोच जनता पार्टी संस्थापक दीपके का यू टर्न एयरपोर्ट पर जनता को आने से मना किया।

    राजेश एक्सपोर्ट्स: 15 लाख करोड़ रुपए की ‘फ़र्जी कमाई’ दिखाने वाली कंपनी में एलआईसी के भारी निवेश पर उठे सवाल।

    संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

    संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी।

    रायबरेली में प्राइवेट बस पर GST टीम का छापा, संदिग्ध सामान की जांच से व्यापारियों में हड़कंप।

    रायबरेली में प्राइवेट बस पर GST टीम का छापा, संदिग्ध सामान की जांच से व्यापारियों में हड़कंप।