भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से बर्मिंघम में खेला जाएगा। 

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से बर्मिंघम में खेला जाएगा, लेकिन अभी तक भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। सबसे बड़ा सवाल जसप्रीत बुमराह के खेलने को लेकर बना हुआ है। दूसरे टेस्ट में बुमराह उतरेंगे या नहीं, इसका पता तो मैच के दिन ही चलेगा। फिलहाल टीम मैनेजमेंट की ओर से इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस बीच इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बुमराह को लेकर अपनी राय दी है। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब स्टोक्स से बुमराह की संभावित मौजूदगी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि यह भारत की समस्या है। वे इससे निपट लेंगे। वह इंग्लैंड के कप्तान हैं। उनसे जब भारतीय टीम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अच्छी टीम है। वे हमेशा कड़ी टक्कर देते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं। उसके खिलाड़ी बहुत जुनूनी हैं। उन्होंने यह भी माना कि इंटरनेशनल लेवल पर खेल रहे खिलाड़ियों पर हमेशा दबाव होता है लेकिन भारत की तरफ से विशेष कर क्रिकेट में खेलने पर अन्य टीमों की तुलना में अधिक दबाव होता है। स्टोक्स ने खुद को ऋषभ पंत का बड़ा प्रशंसक बताया। उन्होंने कहा कि वह पंत के आक्रामक अंदाज के फैन हैं। दूसरे टेस्ट से पहले दोनों टीमों के कप्तान अपनी रणनीतियों में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि बुमराह को लेकर भारत क्या फैसला लेता है और पंत एक बार फिर इंग्लिश गेंदबाजों के खिलाफ कितना असरदार साबित होते हैं। दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का 30 जून को ही ऐलान कर दिया था।

  • Related Posts

    अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’।

    अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू जंगल’ को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म के एक्टर्स और स्टाफ को फीस नहीं मिल रही है, जिसके चलते एक्टर्स और…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    कालका रेलवे स्टेशन के नए स्वरूप का लोकार्पण, सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले – रेलवे का आधुनिकीकरण ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    रायबरेली में कीड़े के काटने से 6 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी

    AIMIM के प्रयासों को मिली सफलता, SIR-2026 अभियान की समय-सीमा 10 दिन बढ़ी