अमृतसर में AAP के सरपंच जरमल सिंह की हत्या के मामले में शामिल एक आरोपी गैंगस्टर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है।

रिपोर्टर  : अमनदीप शर्मा, गुरदासपुर, पंजाब :- अमृतसर में AAP के सरपंच जरमल सिंह की हत्या के मामले में शामिल एक आरोपी गैंगस्टर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस के मुताबिक, कुख्यात गैंगस्टर हरनूर सिंह को तरन तारन जिले में हुई मुठभेड़ के दौरान ढेर किया गया। हरनूर सिंह पर सरपंच हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोप था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को तरन तारन सीआईए और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर भीखीविंड इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर जा रहे संदिग्ध हरनूर सिंह को रोकने की कोशिश की गई। डीआईजी स्नेहा दीप शर्मा के अनुसार, पुलिस की मौजूदगी का आभास होते ही आरोपी ने मोटरसाइकिल छोड़ दी और भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें हरनूर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में तोड़ा दम, पिस्तौल बरामद, मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण उसकी जान बच गई। घायल आरोपी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, हरनूर सिंह अमृतसर के कठूनंगल इलाके का रहने वाला था और प्रभा दस्सुवाल–अफरीदी गैंग के लिए सक्रिय रूप से काम करता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसने सरपंच जरमल सिंह की हत्या से पहले रेकी की थी। हत्याकांड में उसकी भूमिका को लेकर तरन तारन और अमृतसर पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से जांच कर रही।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा