रिपोर्टर : चंद्रकांत चौहान, अहमदाबाद, सर्वांगी विकास फाउंडेशन प्रमुख श्री सोनासिंह राजपूत राजपूताना मेडिकल फाउंडेशन के 8वा वार्षिक समारोह में सम्मिलित हुए । जहां चिकित्सा क्षेत्र के मेघावी छात्रों को पुरस्कार देकर उनको प्रोत्साहित किया गया। चिकित्सा क्षेत्र से मानव कल्याण के सर्वकालिक संदेश को प्रदेश स्तर पर प्रभावी रूप से प्रसारित करने के संकल्प में राजपूताना मेडिकल फाउंडेशन की पूरी टीम का 8 वर्षों से निरंतर कार्यरत है । श्री सोनासिंह राजपूत ने अपने वक्तव्य में कहा कि राजपूताना मेडिकल फाउंडेशन का यह कार्य आने वाली पीढ़ी को चिकित्सा क्षेत्र में संरक्षण एवं प्रेरणास्त्रोत सिद्ध होगी । ऐसे दूरदर्शी सोच के लिए सभी पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हु।







