पैसे के लेन-देन से जुड़े एक गंभीर विवाद में फ़रीदाबाद सेक्टर-7 के निवासी सुनील शर्मा पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।

रिपोर्टर : सुनील शर्मा, पैसे के लेन-देन से जुड़े एक गंभीर विवाद में फ़रीदाबाद सेक्टर-7 के निवासी सुनील शर्मा पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में सुनील शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके पैरो की हड्डी टूटे के बाद ऑपरेशन करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, सुनील शर्मा का अपना पार्टनर गुरविंदर सिंह अरोड़ा पर लागभाग ₹29 लाख रुपये उधार है। इसी पैसे के मामले को लेकर काफी समय से तनाव चल रहा था। इसके अलावा दिल्ली के निवासी विक्रेता यशपाल यादव से चपाती मशीन के भुगतान का मामला था, जिसके ₹3 .36 लाख में से सिर्फ ₹36,000 बाकी रह गए थे। अरोप है कि 15 दिसंबर को यशपाल यादव ने हिसाब-किताब के बहाने सुनील शर्मा को गुरुग्राम-मानेसर रोड पर पचगांव होटल बुलाया। वहां पहले से मौजुद गुरविंदर सिंह अरोड़ा, उनके परिवार के सदस्य – महिंदर सिंह अरोड़ा, मनप्रीत अरोड़ा राजेश अर्पित और कार्तिक – और कुछ अन्य लोग मौजूद थे। बताया जा रहा है कि अरोपी क्रेटा और फॉर्च्यूनर गाड़ियों में आए थे और एक शख्स के पास पिस्तौल हथियार भी था। जैसे ही सुनील शर्मा वहां पहुंचे, यशपाल यादव ने उनकी गर्दन पकड़ कर नीचे खींच लिया, गाली-गलौच की और पैसे मांगे पर जान से मार देने की धमकी दी, के “अपने पैसे वापस मांगे तो जान से मार देंगे।” इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडे से सुनील शर्मा पर हमला कर दिया। हमले के दौरां सुनील शर्मा नीचे गिर पड़े, जिसका उनका जोड़ा फ्रैक्चर हो गया। जब उनके बेटे पुष्कर शर्मा अपने पिता को बचाने के लिए बीच-बचाव में आए, तो उनके साथ भी मार-पीट की गई, लेकिन उन पर जानलेवा हमला नहीं किया गया। जान बचकर सुनील शर्मा और पुष्कर शर्मा अपनी सफेद स्कॉर्पियो गाड़ी में वहां से निकले। अरोप है कि यशपाल ने अपनी क्रेटा गाड़ी से उनकी स्कॉर्पियो को टक्कर मारी, जिसे दोनों की जान खतरे में पड़ गई। किसी तरह बचकर डोनो फ़रीदाबाद पहुंचें और फोर्टिस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुए, जहां सुनील शर्मा का ऑपरेशन हुआ। इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा