अस्थाई कोर्ट कम्पलेक्स स्थापित करवाने को लेकर बार एसोसिएशन की बैठक आयोजित। 

रिपोर्टर : पंकज माहेश्वरी, कालांवाली, सिरसा, हरियाणा,  एसोसिएशन कालांवाली की एक बैठक एसोसिएशन के प्रधान कमल गर्ग की अध्यक्षता में एसोसिएशन के कार्यालय में हुई। बैठक में कालांवाली में अस्थाई कोर्ट कम्पलेक्स स्थापित करवाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में प्रधान कमल गर्ग ने कहा कि कालांवाली में अस्थाई कोर्ट कम्पलेक्स शुरू करने को लेकर सेशन जज जनवरी माह में कालांवाली आएंगे। इस दौरान वो प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर कोर्ट कम्पलेक्स की जगह को लेकर निरीक्षण करेंगे। ताकि कालांवाली में जल्द से जल्द कोर्ट संबंधी काम शुरू हो सके। उन्होंने बताया कि कालांवाली में नगर पालिका द्वारा ओढां रोड पर स्थित सामुदायिक केंद्र की बिल्डिंग है ओर उसके साथ लगती नशा मुक्ति केंद्र की जगह को मिला कर उस बिल्डिंग में अस्थाई कोर्ट कंपलेक्स बन सकता है ओर इस भवन की लोकेशन भी बेहतर है। इसके अलावा भी शहर में दो तीन बिडिंग है जहां कोर्ट कम्पलेक्स स्थापित हो सकता है। उन्होंने कहा कि उक्त विषय को लेकर बार एसोसिएशन अपने स्तर पर पूरा प्रयास कर रही है कि अस्थाई कोर्ट कम्पलेक्स कालांवाली में ही बने। इसके अलावा एसोसिएशन द्वारा उक्त विषय को लेकर समाजिक, व्यापारिक व राजनीतिक संगठनों को भी प्रयास करना चाहिए, यही नहीं राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों को भी प्रयास करने चाहिए।बार एसोसिएशन के सदस्य हरबंस चौहान ने कहा कि यदि अस्थाई कोर्ट कम्पलेक्स कालांवाली की बजाए किसी अन्य जगह स्थापित होती है तो लोगो के समक्ष समस्या तो वहीं शहर से बाहर जाने की रह गई फिर चाहे दस किलोमीटर हो या फिर तीस किलोमीटर हो। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन को कालांवाली में कोई बढिय़ा जगह नहीं मिलती तो जब तक कालांवाली में स्थाई कोर्ट कम्पलेक्स की बिल्डिंग नहीं तैयार हो जाती तब तक कोर्ट का कार्य डबवाली न्यायालय में ही चलते रहना चाहिए। इस मौके पर एसोसिएशन के पूर्व प्रधान जगतार सिंह, गुरपाल सिंह सरां, सतीश सिंगला, सरोज कंबोज, सुरेंद्र जैन, निशान सिंह, रोहित जैन, गुरविंद्र सिंह, कुलदीप संधु, दिनेश बांसल, लखजिंद्र सिंह सिधु, जयबीर थोरी, हरबंस चौहान, गुरमेल सिधु, विरेंद्रजीत गिल, मनिंद्र सिंह सिधु, घनश्याम दास शर्मा, हरचरण सिंह गिल आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    रिपोर्टर – आर्यन ठाकुर, अहमदाबाद, 7 सितंबर :- शहर में ऑटो रिक्शा चालकों ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का आह्वान किया। ऑटो चालकों का कहना है कि…

    Read more

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    रिपोर्टर:- नजीर मुलाणी, सिटी : ठाणे,  महाराष्ट्र:- सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने ठाणे में आयोजित राज्यस्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन में राज्य और देश की राजनीति पर तीखा हमला बोलते…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    कम किराए और बढ़ते खर्च के विरोध में ऑटो रिक्शा चालकों की हड़ताल, टैक्सी ऐप की कम दरों, दोपहिया टैक्सी सेवा और बढ़ते परिचालन खर्च को लेकर चालकों में नाराजगी।

    *ठाणे से राज ठाकरे की हुंकार: “धर्म के विवादों से ज्यादा बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था पर बात होनी चाहिए”|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    टीम ब्लड सेवा द्वारा किया गया रक्तदान कैंप का आयोजन|

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।