एससी वर्ग के किसान 15 जनवरी तक ट्रैक्टर अनुदान के लिए करें ऑनलाइन आवेदन।

रिपोर्टर : पंकज माहेश्वरी, सिरसा, हरियाणा, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहायक कृषि अभियंता विजय जैन ने बताया कि वर्ष 2025-26 के दौरान जिला के एससी वर्ग के किसानों को नए 45 हॉर्स पावर या उससे अधिक क्षमता वाले ट्रैक्टर पर सरकार द्वारा अधिकतम तीन लाख रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसान 15 जनवरी तक विभागीय पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएग्रीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ वही अनुसूचित जाति के किसान ले सकते हैं जिनके पास कृषि भूमि का स्वामित्व हो। पीपीपी आईडी के अंतर्गत परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर भूमि स्वामित्व भी मान्य होगा। इसके साथ ही आवेदक का नाम मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। सहायक कृषि अभियंता ने बताया कि योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले किसान ने पिछले पांच वर्षों के दौरान ट्रैक्टर पर किसी भी सरकारी योजना का लाभ न लिया हो तथा लाभ मिलने के बाद अगले पांच वर्षों तक ट्रैक्टर को बेच नहीं सकेगा। लाभार्थी किसानों का चयन उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति द्वारा ड्रॉ के माध्यम से जिला स्तर पर किया जाएगा। चयन के उपरांत चयनित किसान 15 दिनों के भीतर सूचीबद्ध एवं अनुमोदित निर्माताओं से अपनी पसंद का ट्रैक्टर मॉडल चुनकर मोल-भाव कर ट्रैक्टर खरीद सकता है। यदि कोई चयनित किसान निर्धारित समय सीमा में प्रक्रिया पूर्ण नहीं करता है तो प्रतीक्षा सूची में शामिल किसानों को अवसर दिया जाएगा। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए किसान किसी भी कार्य दिवस पर सहायक कृषि अभियंता, सिरसा के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा