रिपोर्टर : पंकज माहेश्वरी, सिरसा, हरियाणा, हरियाणा लोकहित पार्टी (हलोपा) के सुप्रीमो गोपाल कांडा जन्मदिन पर कालांवाली हलका प्रधान प्रदीप जैन की ओर से अनाज मंडी में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिव शक्ति ब्लड बैंक, सिरसा की मेडिकल टीम ने 55 यूनिट रक्त संग्रह किया। कार्यक्रम में युवाओं, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि धवल कांडा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खून दान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि इसका कोई कारखाना नहीं होता।







