धुंध का बढ़ता कहर, एनएच तैयार: फ्री रिफ्लेक्टर से सुरक्षित होगा सफर।

रिपोर्टर – संजय पुरी, उत्तर भारत में लगातार बढ़ रही धुंध ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। खासकर नेशनल हाईवे पर दृश्यता कम होने के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने एहतियाती कदम उठाते हुए वाहनों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी पठानकोट/अमृतसर के प्रोजेक्ट मैनेजर लखबीर सिंह ने बताया कि धुंध के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए टोल प्लाजाओं पर फ्री ऑफ कॉस्ट रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो सुबह और शाम के समय टोल प्लाजाओं पर ड्यूटी निभा रही हैं।उन्होंने बताया कि यह पहल पठानकोट–अमृतसर, पठानकोट–दिल्ली और पठानकोट–कटड़ा मार्ग के सभी टोल प्लाजाओं पर शुरू की गई है। यह अभियान सिर्फ स्थानीय स्तर पर नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जा रहा है। रिफ्लेक्टर रात के समय दूर से चमकते हैं, जिससे वाहन चालकों को आगे चल रहे वाहन का अंदाजा पहले ही लग जाता है और वे समय रहते अपनी गति नियंत्रित कर सकते हैं। इससे सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी कमी आने की उम्मीद है।नेशनल हाईवे पर चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए लखबीर सिंह ने एक गंभीर समस्या की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने में पठानकोट–अमृतसर नेशनल हाईवे पर 100 से अधिक ब्लिंकर, कैट आई और ग्लो साइन बोर्ड चोरी हो चुके हैं। इससे रात के समय और बाहर से आने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया कि एनएच अथॉरिटी की टीमों के साथ मिलकर रात की गश्त सख्त की जाए, ताकि चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके।

  • Related Posts

    लोकतंत्र में संवाद जरूरी, दमन नहीं! पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों पर कार्रवाई पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर), महाराष्ट्र :- दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न मांगों को लेकर एकत्र हुए छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई को लेकर देशभर में नाराजगी देखने…

    Read more

    बेटी, बहन और फूफी को विरासत से महरूम करना शरीयत और इंसाफ़ के खिलाफ़ : मुफ्ती सिराज अहमद कादरी।

    रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, वसई (पालघर), महाराष्ट्र :- मशहूर इस्लामी विद्वान मुफ्ती सिराज अहमद कादरी मिस्बाही (मुंबई) ने समाज में बेटियों, बहनों और फूफियों को उनके शरई हक़-ए-विरासत से महरूम…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र में संवाद जरूरी, दमन नहीं! पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों पर कार्रवाई पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    बेटी, बहन और फूफी को विरासत से महरूम करना शरीयत और इंसाफ़ के खिलाफ़ : मुफ्ती सिराज अहमद कादरी।

    बेटी, बहन और फूफी को विरासत से महरूम करना शरीयत और इंसाफ़ के खिलाफ़ : मुफ्ती सिराज अहमद कादरी।

    आनासागर झील के मुद्दे पर जिला प्रशासन और भाजपा को घेरा, कांग्रेस पार्टी की आव्हान पर आज “अजमेर बंद” !

    आनासागर झील के मुद्दे पर जिला प्रशासन और भाजपा को घेरा, कांग्रेस पार्टी की आव्हान पर आज “अजमेर बंद” !

    भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब।

    भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब।

    रायबरेली में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    रायबरेली में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रायबरेली में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन।

    दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रायबरेली में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन।