रिपोर्टर – पवन कुमार झा आजाद, बिहार में शुक्रवार,19 दिसंबर से पहाड़ी वर्फबारी के फलस्वरूप ठंड अचानक बढ़ गई है। दिनभर अह्ले सुबह से ठिठुरन देखी जा रही है। तापमान अब काफी नीचे आ गया है। हमारी रिपोर्ट के मुताबिक पूरे राज्य भर में पटना राजधानी सहित मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, समस्तीपुर सीमांचल अररिया, किशनगंज, व कोशी प्रक्षेत्र में ठंड का व्यापक असर देखा गया है। अब सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराये जाने की जरूरत है। और जरूरतमंद निर्धन लोगों के बीच कंबल और गर्म कपड़े भी वितरित किये जाने की जरूरत है। हालांकि इस बार अब तक कम ठंड पड़ी। पारिस्थितिकी संतुलन के हिसाब से ठंड की जरूरत रही है। रेलवे स्टेशनों,बस अड्डे पर लोगों को ठिठुरते देखा गया है।







