म्हसवड में हड़कंप! डॉक्टर पर पीड़िता के साथ बार-बार दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का गंभीर आरोप; मामला दर्ज

रिपोर्टर – नजीर मुलाणी, माण (दहिवडी), महाराष्ट्र -: म्हसवड शहर में सनसनी फैलाने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां एक डॉक्टर पर पीड़िता के साथ समय-समय पर जबरन दुष्कर्म करने तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में म्हसवड पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया है। म्हसवड पुलिस थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 429/2025 के अनुसार आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 64, 64(1)(ई)(म), 68(ड), 351(2)(3) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। शिकायत के अनुसार यह अपराध 14 फरवरी 2025 से 5 नवंबर 2025 के बीच घटित हुआ। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, आरोपी डॉ. बाबासो मारुति दोलताडे, निवासी दोलताडे हॉस्पिटल, म्हसवड, या. माण, जिला सातारा, ने गलांडे हॉस्पिटल के पीछे स्थित इमारत तथा दोलताडे हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। यह अपराध दिनांक 17 दिसंबर 2025 को दोपहर 2.40 बजे, स्टेशन डायरी क्रमांक 18 के अनुसार दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है तथा आगे की जांच स्थानीय अपराध शाखा, सातारा को सौंपी गई है। मामले की जानकारी मिलते ही सहायक पुलिस निरीक्षक सोनवणे ने घटनास्थल का दौरा कर प्राथमिक कार्रवाई की। म्हसवड जैसे शांत क्षेत्र में एक डॉक्टर पर लगे इतने गंभीर आरोपों से नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा