बिहार के फुलपरास अंचल में दबंग लोगों ने गरीब भूस्वामी की जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है, भुक्तभोगी परिवार है परेशान।

रिपोर्टर : पवन झा आजाद, बिहार अंतर्गत मधुबनी जिले के फुलपरास अंचल सह थाना अंतर्गत महथौर खुर्द पंचायत में महथौर मौजा में जबरन गरीब भूस्वामी की जमीन पर वर्षों से विपक्षी चरितर मंडल और उनके परिवार के लोगों ने जबरन अवैध कब्जा कर रखा है। जबकि इस बीच माननीय न्यायालय और प्रशासन के आदेश व निर्देशों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। इस बात का खुलासा इस फुलपरास अनुमंडल क्षेत्र के महथौर खुर्द पंचायत अंतर्गत फुलकाही निवासी लक्ष्मी गुप्ता की पत्नी बिंदा देवी ने  बुधवार, 10 दिसंबर 2025 को पड़ताल के क्रम में बिहार झारखंड जुल्म से जंग न्यूज के संग शेयर कर किया है। उन्होंने डीएम मधुबनी से संपूर्ण मामले में हस्तक्षेप कर विपक्षी अवैध कब्जाधारी आरोपी चरितर मंडल व अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की अपील की है। इनकी जमीन जिसकी मौजा महथौर खाता संख्या – 529, खेसरा संख्या – 5664, 5663, 5601, 5602 है पर जबरन बलपूर्वक अवैध कब्जा कर रखा है। और माननीय झंझारपुर व्यवहार न्यायालय और जिला जज की द्वय न्यायालय में विचाराधीन है। सूत्रों के अनुसार एक मामले में झंझारपुर न्यायालय से आदेश दिया है कि आदेश पारित तक यथास्थिति बनाकर रखी जाए। मगर विपक्षी आरोपी पक्ष द्वारा खेसरा नंबर 5664 एवं अन्य की जमीन पर आदेश निर्देशों की अवहेलना कर नया आवास निर्माण कार्य शुरू किया गया है जो कि सख्त आपत्तिजनक है।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा