रिपोर्टर – संजय पुरी, जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों को लेकर भाजपा नेतृत्व ने मंगलवार को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। जिला अध्यक्ष सुरेश शर्मा, जिला प्रभारी विपुन महाजन और सुजानपुर मंडल के महासचिव व रिटायर्ड डिवीजनल सिक्योरिटी कमिश्नर दर्शन कुमार ने भोआ क्षेत्र के विभिन्न गांवों — फंगड़िया, बलसुआ, गौतरां, शरीफचक्क, ममियाल आदि का दौरा किया। नेताओं ने ग्रामीणों से मुलाकात कर भाजपा के जिला परिषद उम्मीदवार रवि कलोत्रा तथा ब्लॉक समिति उम्मीदवार सुनीता और आरती के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा के उम्मीदवार विकास, पारदर्शिता और जनहित कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ग्रामीणों ने भी नेताओं के साथ बातचीत के दौरान अपनी समस्याएं साझा कीं और चुनाव में बेहतर प्रतिनिधित्व की उम्मीद जताई।







