जिला परिषद उम्मीदवार अनिरुद्ध व कश्मीर सिंह के लिए मांगे वोट।

रिपोर्टर : संजय पुरी, भाजपा घरोटा मंडल के वरिष्ठ नेता संजीव पठानिया एवं सुजानपुर मंडल के महासचिव तथा रिटायर्ड डिवीजनल सिक्योरिटी कमिश्नर दर्शन कुमार ने पार्टी के जिला परिषद उम्मीदवार अनिरुद्ध सिंह और ब्लॉक समिति उम्मीदवार कश्मीर सिंह के समर्थन में चुनावी प्रचार तेज कर दिया है।
नेताओं ने ममियाल, नाला, बाजीगर कॉलोनी, पवार, नाजो चक्क, पपियाल सहित कई गांवों में सभाएं कर लोगों से दोनों उम्मीदवारों के पक्ष में वोट डालने की अपील की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार झूठे वादों के सहारे सत्ता में आई थी और अब चार साल बाद स्वयं जनता देख रही है कि एक पैसे का भी विकास नहीं हुआ। जो भी काम हुआ है वह केंद्र सरकार की योजनाओं और फंड से संभव हो पाया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है, जिससे आम जनता परेशान है। ऐसे में जरूरी है कि जिला परिषद व ब्लॉक समिति स्तर पर भाजपा को मजबूत किया जाए, ताकि अगले वर्ष प्रदेश में स्थिर भाजपा सरकार का मार्ग प्रशस्त हो सके और राज्य को विकास की राह पर आगे बढ़ाया जा सके।

  • Related Posts

    रायबरेली में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    रिपोर्टर – शैलेश,  रायबरेली :- रायबरेली पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ‘म्यूल’ बैंक खातों के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के…

    Read more

    दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रायबरेली में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन।

    रिपोर्टर – शैलेश, रायबरेली :- दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को रायबरेली के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति एवं शासन के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रायबरेली में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    रायबरेली में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार।

    दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रायबरेली में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन।

    दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में रायबरेली में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन।

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    एक्यूपंक्चरिस्ट सुलक्षणा नवगिरे-कोटियन को ‘महा-एक्यूपंक्चर रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    मेरठ में स्कूल संचालक की संदिग्ध मौत का खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार; सांप से डसवाकर हत्या का आरोप|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    रायबरेली में जानवरों से भरा ट्रक पलटा, आधा दर्जन पशुओं की मौत; चालक मौके से फरार|

    कालका रेलवे स्टेशन के नए स्वरूप का लोकार्पण, सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले – रेलवे का आधुनिकीकरण ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव।