चोरों की सक्रियता— पुलिस की निष्क्रियता

रिपोर्टर : सुखदेव, सिरोही, राजस्थान :- घटना कानपुर गांव, थाना सुमेरपुर जिला पाली, विगत कुछ दिनों पूर्व गांव में एक ही रात में चोरों द्वारा तीन मंदिरों में ताले तोड़कर चोर माल उड़ा ले गए जिसमें प्रथम मंदिर गांव के बीचो-बीच अंबाजी का मंदिर है उसमें से चांदी का मुकुट तथा छत्तर तथा भंडारा( दान पेटी) से बड़ी मात्रा में रूपए पैसे चुरा ले गए, दूसरा मंदिर रामदेव जी का है उसमें से भी ताला तोड़कर दान पेटी के अंदर से रूपए पैसे चोर उड़ा ले गए। तीसरा मंदिर रोवाडा ठाकुर मंदिर मंदिर से चांदी के घोड़े वह पूजा की सामग्री आदि चोरी कर ले गए, ग्रामीणों द्वारा पुलिस को बार-बार शिकायत करने पर ना तो कोई संतोषप्रद जवाब दिया जाता है ना ही चोरों को पड़कर माल बरामद कर पा रहे हैं। कानपुर के ग्रामीणों मैं भय तथा पुलिस के प्रति आक्रोश है, ठीक उसी थाने के अंतर्गत कुछ दिनों पूर्व पुराडा गांव में एक ही रात में 4 से 5 घरों के ताले तोड़कर सामान लूट गए एवं हनुमत सिंह नाथू सिंह राजपुरोहित के घर के बाहर से नया स्कूटी तथा स्कूटी के डिक्की में रखा नया आईफोन चोर ले उड़े। पुलिस द्वारा मौका मिलना करने पर सीसीटीवी फुटेज में चार-पांच चोर स्कूटी ले जाते दिखे, मगर पुलिस अभी तक किसी भी कर को पकड़ने में नाकाम रही। पुलिस की नाकामी के कारण ठीक ठीक उसी गांव में एक रात में गोविंद सिंह भीम सिंह राजपुरोहित के बाडे में से एक बाइक चोर ले उड़े, इसका भी पुलिस अभी तक कोई निष्कर्ष तक नहीं पहुंचे, इस कारण कानपुर तथा पुराडा गांव के लोगों में भारी आक्रोश तथा भय व्याप्त है पुलिस की आक्रमान्यता से लोगों का पुलिस से विश्वास टूट गया है, गांव के लोग रात भर जाकर अपनी सुरक्षा कर रहे हैं।

  • Related Posts

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    रिपोर्टर – सुरेंद्र कुमार पंवार, जोधपुर, राजस्थान :- ​पृथ्वीराज नगर स्थित महाराजा पार्क के अंतरेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के…

    Read more

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    रिपोर्टर:-अजय सिंह तोमर, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश:- पोरसा,,,,,,,,,श्रीनागाजी सरोवर में 350 छायादार एवं फलदार वृक्षों का होगा रोपण, शहर के डिवाइडर और बायपास रोड भी होंगे हरित शासन के निर्देशों…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    अंतरेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: बच्चों ने फोड़ी मटकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु।

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    पोरसा को हरा-भरा बनाने की बड़ी पहल: नगर पालिका लगाएगी ढाई हजार से अधिक पौधे|

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड़ ने संभाला एएफएमसी के कमांडेंट का पद।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    आर्य समाज मंदिरसुमेरपुर का श्रावणी ऊपाकर्म महोत्सव।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    अन्नपूर्णा के देश में आज भी अधूरी है पोषण की थाली, तीन में एक बच्चा उम्र के हिसाब से कम वजन का।

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा

    तेजतर्रार IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा